logo

जमशेदपुर : पारडीह चौक के नजदीक एनएच-33 क्षतिग्रस्त होने के कारण रूट डायवर्ट

chandil2.jpg

द फॉलोअप डेस्क

पारडीह चौक के नजदीक अत्यधिक वर्षा के कारण हुए जल जमाव से एनएच-33 पूर्णतः क्षतिग्रस्त हो गया है, जिससे आवागमन संभव नहीं है। जमशेदपुर शहर में प्रवेश करने वाले भारी वाहनों का रूट डायवर्ट किया गया है जो निम्नवत है.

बहरागोड़ा, घाटशिला की ओर से आने वाली भारी वाहनों को सुरदा कॉसिंग (मऊभंडार) अंडर पास से सुरदा चौक (मुसाबनी हाता मुख्य मार्ग) हाता चौक, जमशेदपुर रेलवे स्टेशन से आदित्यपुर / कदमा टोल ब्रिज / डोबो नया पुल होते हुए रांची की ओर वैकल्पिक मार्ग अपनाने की सलाह दी जाती है।

रांची की ओर से आ रहे भारी वाहन के लिए वैकल्पिक मार्ग कांड्रा से आदित्यपुर–टाटानगर रेलवे स्टेशन–हाता चौक–सुरदा चौक (मुसाबनी हाता मुख्य मार्ग)–सुरदा कॉसिंग (मऊभंडार) अंडर पास होते हुए बहरागोड़ा, घाटशिला की ओर निकल जाएगी। यह व्यवस्था अगले आदेश अथवा एनएच-33 का क्षतिग्रस्त हिस्सा पुनः स्थापित होने तक प्रभावी रहेगा।


 

Tags - Route Diverded in jamshedpur. latest NH 33 Rou Diverted news Route Diverted News Latest jharkhand News Jharkhand Updates latest jharkhand News jharkhand Updates