द फॉलोअप डेस्क, रांची:
निशा भगत सुसाइड केस की जांच कहां तक पहुंची है? ग्रामीण एसपी गौरव गोस्वामी ने इसका जवाब दिया है। उन्होंने बताया कि 6 नवंबर को निशा भगत की मौत सूचना पुलिस को मिली थी। 7 नवंबर को इस संबंध में उनके पिता ने पिठोरिया थाने में लिखित आवेदन दिया। आवेदन के आधार पर पिठोरिया थाने में मुकदमा दर्ज किया गया, जिसमें 2 लोगों को आरोपी बनाया गया है। गौरतलब है कि इस केस में आदिवासी नेता अजय तिर्की और युवा सामाजिक कार्यकर्ता ज्योत्सना केरकेट्टा को नामजद आरोपी बनाया गया है। ग्रामीण एसपी गौरव गोस्वामी ने बताया कि आवेदन में बताए गए अन्य लोगों की संलिप्तता की भी जांच की जा रही है।
#WATCH | Ranchi, Jharkhand: On Tribal activist Nisha Kumari suicide case, Rural SP Gaurav Goswami says, "On November 6, information was received about the death of Nisha Bhagat. In this connection, an application was received from her father at Pithoria Police Station on November 7. Based on the application, a case was registered at Pithoria Police Station, naming two individuals as accused. We are also investigating the involvement of other people mentioned in the application. The investigation into the entire matter is being conducted by a DSP-level officer. We are awaiting the reports of the technical examinations conducted so far, including forensic examinations. The post-mortem report is still awaited. The examination of other materials sent for FSL testing, including blood samples, is also pending. A separate SIT has also been constituted. The SIT is examining every aspect and all relevant points of the case. Further legal action will be taken after the investigation. We are also investigating the involvement of all other persons. If anyone's involvement is established in this case, legal action will be taken against them."
— ANI (@ANI) November 10, 2026
DSP स्तर के अधिकारी कर रहे हैं जांच
ग्रामीण एसपी गौरव गोस्वामी ने बताया कि डीएसपी स्तर के अधिकारी केस की जांच कर रहे हैं। अब तक की गई तकनीकी जांच, जिसमें फॉरेंसिक जांच भी शामिल है, की रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। निशा भगत के पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का भी इंतजार है। अभी FSL जांच के लिए भेजी गई अन्य सामग्री, मसलन खून के नमूनों की जांच बाकी है। एसआईटी घटना के विभिन्न पहलुओं की महत्वपूर्ण बिंदुओं पर जांच में जुटी है। एसपी ने बताया कि जांच पूरी होने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

निशा भगत ने 6 नवंबर को किया था सुसाइड
गौरतलब है कि युवा सामाजिक कार्यकर्ता निशा भगत ने 6 नवंबर को फेसबुक लाइव पर सरकार, प्रशासन और राजनीतिक विरोधियों पर उन्हें मानसिक रूप से प्रताड़ित करने का आरोप लगाते हुए सुसाइड कर लिया था। उनके पिता ने पिठोरिया थाने में लिखित आवेदन दिया है। गुमला स्थित निशा भगत के पैतृक गांव में उनका अंतिम संस्कार किया गया, जिसमें पूर्व मुख्यमंत्री रघुबर दास, बाबूलाल मरांडी, अर्जुन मुंडा और गीता कोड़ा समेत अन्य लोग शामिल हुए।