हजारीबाग:
केरेडारी थानाक्षेत्र के पचड़ा गांव (Pachda village of Keredari police station area) में सीटन भुइयां नाम के दलित व्यक्ति की बेरहमी से हत्या कर दी गई है। परिजनों को उसका शव बिजली के खंभे से लटका मिला। इस मामले पर मृतक के परिजनों ने पचरा गांव में कुछ दबंग व्यक्तियों पर हत्या का आरोप लगाया है और थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। इस मामले पर पुलिस का कहना है कि 11 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज (case has been registered against 11 people) किया गया है। इसमें 302 की धारा लगाई (Section 302 was imposed in it) गई है।

दबंगों ने पोल से लटका कर उसी के शर्ट से दे दी फांसी
दलित परिवार का कहना है कि 5 अक्टूबर को एक दबंग शख्स एक दलित युवती के साथ अश्लील हरकत करते पकड़ा गया था। इस घटना की जानकारी दलित परिवारों ने दबंग परिवार को दी थी, लेकिन उस परिवार ने अश्लील हरकत करने पर कार्रवाई करने के बजाय दलित परिवारों के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज करा दी। उसके बाद पूरे मामले को लेकर सीटन भुइयां एसटीएससी थाना पहुंचा और कार्रवाई के लिए आवेदन दिया। दलित परिवार का कहना है कि इस आवेदन की भनक लगते ही दबंगों ने पचरा गांव में पोल से लटका कर उसी के शर्ट से फांसी दे दी। मृतक के परिजन अनिल कुमार भुइयां ने कहा कि पचरा गांव के कुछ दबंग व्यक्ति दलितों की बहू बेटियों के साथ अत्याचार करते हैं उनका शोषण करते हैं।

मामले की छानबीन में जुटी पुलिस
इस पूरे मामले पर पुलिस का कहना है कि 11 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गयी है। उनसब पर 302 की धारा भी लगाई गई है। मामले की जांच की जा रही है। दोषियों के जल्द से जल्द पकड़ कर सख्त दंड दिया जाएगा।