logo

धनबाद : बर्खास्त महिला होमगार्ड जवान के भतीजे की ह’त्या, मोहल्ले में खून से लथपथ मिला श’व

crime_27.jpg

धनबाद:
धनबाद के कोयलांचल में रविवार देर रात दो किशोर के शव मिलने से हड़कंप मच गया। रविवार देर रात आरा मोड़ से सटे गनी मोहल्ले की शकरी गली में खून से लथपथ दो किशोर का शव पाया गया। स्थानीय लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। शव की शिनाख्त मोहम्मद साहिल और मोहम्मद सोहेल के रूप में की गई है। दोनों सगे भाई हैं। साहिल की उम्र करीब 16 साल जबकि सोहेल की उम्र करीब 14 साल बताई जा रही है। जानकारी के बाद पुलिस दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर SNMMCH अस्पताल भेज दिया। 


इलाके में भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती
शव को SNMMCH ले जाने के बाद मृतक के ग्रामीणों द्वारा अस्पताल में खूब हंगामा किया गया। डॉक्टर पर उनके परिजनों द्वारा जबरन इलाज करने का दबाव बनाया गया जबकि डॉक्टरों द्वारा दोनों को मृत घोषित कर दिया था। हालांकि पुलिस के पहुंचने के बाद हंगामा शांत हुआ। वहीं इलाके में नाबालिग की हत्या को लेकर भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है।

सोमवार दोनों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाएगा
पुलिस का कहना है कि हत्या के पीछे के कारणों का अभी पता नहीं लग पाया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।वहीं पुलिस ने यह भी बताया कि फिलहाल किसी के द्वारा अभी तक प्राथमिकी दर्ज भी नहीं कराई गई है। सोमवार दोनों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाएगा।

बर्खास्त महिला होमगार्ड जवान के भतीजे थे दोनों
 प्राप्त जानकारी के अनुसार दोनों बर्खास्त महिला होमगार्ड जवान आयशा खातून के भतीजे हैं। साहिल पेशे से ऑटो ड्राइवर है। उनके पिता की मृत्यु पहले ही हो चुकी है। पिता का नाम एमडी शमा था,जो बस में कंडक्टर थे। बताया जाता है कि पिता की मौत के बाद दोनों आयशा खातून के घर पर अक्सर आया जाया करते थे। सुहेल आयशा खान की बेटी गुड़िया खान के यहां काम करता था। हत्या क्यों और किसने की इसका पता लगाया जा रहा है।