logo

रांची : राष्ट्रीय जूनियर एथलेटिक्स चैम्पियनशिप में सदानंद कुमार ने जीता सिल्वर, मिथिलेश ठाकुर ने दी उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं

silver.jpg

रांची:
गुवाहाटी में आयोजित 37वीं राष्ट्रीय जूनियर एथलेटिक्स चैम्पियनशिप (37th National Junior Athletics Championship) में झारखंड के सदानंद कुमार (Sadanand Kumar) ने सिल्वर मेडल जीता है। उन्हें यह जीत मेंस 100 मीटर दौड़ में मिली है। सदानंद कुमार हजारीबाज जिला के रहने वाले है। उनकी इस जीत से उनके परिजनों से लेकर पूरे प्रदेश में खुशी की लहर है।  झारखंड के पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर (Mithilesh Kumar Thakur) ने बधाई दी है।


मंत्री ने दी उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं
मंत्री मिथिलेश ठाकुर ने ट्वीट कर लिखा कि गुवाहाटी में आयोजित राष्ट्रीय जूनियर एथलेटिक्स चैम्पियनशिप में झारखंड के सदानंद कुमार ने मेंस 100 मीटर दौड़ में सिल्वर मेडल जीतकर हमें गर्व का अवसर दिया है। सदानंद कुमार जी को ख़ूब बधाई।आपके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं।

91 सदस्यों की टीम लिया है भाग
बता दें कि इस प्रतियोगिता में राज्य से 45 बालक,39 बालिकाएं ने भाग लिया है। इनमें 14 वर्ष, 16वर्ष,18 वर्ष एवं 20 वर्ष के आयु वर्ग के खिलाड़ी शामिल हुए है। कुल 87 एथलीट के अलावा 4 अधिकारियों समेत  91 सदस्यों की टीम इसमें भाग लिया है।