धनबाद:
धनबाद में इन दिनों बालू माफियाओं का हौसला काफी बुलंद हो गया है। नतीजा है कि बरवा अड्डा थानाक्षेत्र के तिलैया गोरगा में अवैध बालू परिवहन के खिलाफ छापेमारी (Raid against illegal sand transport in Tilaiya Gorga) करने गए गोविंदपुर सीओ रामजी वर्मा पर बालू माफिया के लोगों ने हमला कर दिया। किसी तरह सीओ और उनके कर्मचारी ने घर में घुसकर जान बचाई। इस पर माफिया के लोगों ने उन्हें बंधक (Hostage taken by attacking CO) बना लिया।जब 2 थाने की पुलिस वहां पहुंची तो काफी मशक्कत के बाद सीओ को मुक्त कराया जा सका।

सूचना मिलने पर जांच करने गए थे सीओ
जानकारी के अनुसार बरवा अड्डा थानाक्षेत्र के तिलैया गोरगा में अवैध परिवहन की सूचना पर सीओ रामजी वर्मा छापेमारी करने पहुंचे। उन्होंने अवैध बालू से लदी कई गाड़ियों को जब्त भी कर लिया था। इसी बीच वहां काफी भीड़ जमा हो गई लेकिन देखते ही देखते वहां पर अवैध बालू माफिया के लोगों ने घेराबंदी कर ली और सीईओ की गाड़ी पर पथराव करने लगे। दौड़कर सीओ ने किसी प्रकार होमगार्ड के जवान और अपने ड्राइवर के साथ एक घर में घुस कर अपनी जान बचाई। मामले की सूचना देने के बाद रामगंज और बड़वाड़ा थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। घर में घुसकर माफिया के लोगों ने उन्हें बंधक बना लिया। एक-एक कर जब्त वाहनों को छुड़ा सीओ से छुड़वाया। माफियाओं ने सीओ के साथ बदसलूकी भी की। जब 2 थाने की पुलिस वहां पहुंची तो काफी मशक्कत के बाद सीओ को मुक्त कराया जा सका।
पुलिस के हाथ केवल लगी 3 गाड़ी
पुलिस ने सीओ को देर रात बंधन मुक्त कराया। लेकिन पकड़े गए दर्जनों अवैध बालू लोड गाड़ियों में सिर्फ तीन वाहन ही पुलिस के हाथ लग सकी। पुलिस जवानों को थाना ले आई है साथ ही 3 लोगों को भी हिरासत में लिया गया है।

माइनिंग इंस्पेक्टर धनबाद ने की जब्त वाहनों की जांच
माइनिंग इंस्पेक्टर धनबाद राहुल ने थाने में पहुंचकर वाहनों की जांच पड़ताल की। गिरफ्तार 3 आरोपियों को जेल भेज दिया गया है। वहीं माइनिंग इंस्पेक्टर राहुल कुमार ने अवैध बालू के कारोबार पर लगाम लगाने को लेकर वरीय अधिकारियों के आदेशानुसार आगे की कार्रवाई करने की बात कहीं है। लेकिन इस पूरे मामले में गोविंदपुर सीओ की तरफ से बालू माफियाओं के खिलाफ किसी तरह का मामला दर्ज नहीं कराया गया है।