logo

गढ़वा : बालू कारोबारी की गोली मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस

crime_212.jpg

गढ़वा:
गढ़वा जिले से बालू कारोबारी की हत्या (murder of sand trader) का मामला सामने आया है। यहां बुधवार अहले सुबह बालू कारोबारी असलम को अज्ञात अपराधियों ने 3 गोली मारी जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी के अनुसार अपराधियों ने वारदात को अंजाम तब दिया जब असलम अपने घर के बाहर टहल रहा था। मामले की जानकारी पाकर पुलिस (Jharkhand Police) मौके पर पहुंच कर छानबीन कर रही है। आसपास के लोगों से बात करके पुलिस साक्ष्य जुटाने की कोशिश में लगी है। वहीं इस वारदात के बाद इलाके में सनसनी मच गई है। मृतक के परिजन का रो-रो कर बुरा हाल है।