रांची:
‘गुरु नानक देव ने समस्त मानवता की रक्षा, आपसी प्रेम और सद्भाव का लिए संदेश दिया है। वह आज भी हम सबके लिए अनुकरणीय है। गुरु नानक देव का मानना था कि इस सृष्टि में जितने भी जीव हैं, सबका पालन परमात्मा करते हैं। इसलिए वे अपने खेत की फसलों को खुश होकर चिड़ियों को खिला दिया करते थे’। उक्त बातें सांसद संजय सेठ ने 553वें प्रकाश पर्व के अवसर पर कही है। उनका मानना था इस सृष्टि में जितने भी जीव हैं, सबका पालन परमात्मा करते हैं। आज समय की भी यही मांग है कि हम गुरु नानक देव के पद चिन्हों पर चलें। मानवता की सेवा के लिए उन्होंने जो रास्ते बताए, उस रास्ते पर चलें। समस्त जीव जगत की सेवा करें।

गुरुद्वारा परिसर पहुंचे सासंद
गुरु नानक देव के 553वें प्रकाश पर्व के अवसर पर गुरु नानक सत्संग सभा रातू रोड गुरुद्वारा में आयोजित किया गया। जिसमें कीर्तन दरबार में सांसद संजय सेठ बाकी श्रद्धालुओं के साथ शामिल हुए। इस दौरान संसद में कीर्तन दरबार में गुरु नानक देव को नमन् किया। गुरुद्वारा परिसर में लगे सेवा शिविरों का अवलोकन सांसद ने किया। लंगर में शामिल हुए औऱ मौजूद धर्मावलंबियों को संबोधित भी किया।

मिलपर करें समाज के हर वर्ग की सेवा
सांसद ने कहा कि यह खुशी की बात है कि गुरु नानक देव के प्रकाश पर्व पर गुरुद्वारा ने सेवा शिविर का आयोजन किया गया है। जहां स्वास्थ्य परीक्षण जैसी महत्वपूर्ण सेवाएं दी जा रही है। हम सब साथ मिलकर समाज के हर वर्ग की सेवा करें। तभी गुरु नानक देव के पदचिन्हों पर चलने का, प्रकाश पर्व मनाने की सार्थकता होगी।