द फॉलोअप डेस्क
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से शुक्रवार को रांची के सांसद संजय सेठ ने मुलाका की। इस दौरान सांसद ने पीएम को परीक्षा पे चर्चा से पूर्व हुई ड्राइंग प्रतियोगिता की पेंटिंग अवलोकन के लिए समर्पित किया। इसकी जानकारी देते हुए सांसद संजय सेठ ने बताया कि देवतुल्य प्रधानमंत्री Narendra Modi से आशीर्वाद लेने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम और बच्चों द्वारा बनाई गई पेंटिंग के लिए पीएम ने खूब प्रशंसा की। इस क्रम में हाल ही में खेलगांव में संपन्न हुए सांसद खेल महोत्सव से संबंधित जानकारी भी उपलब्ध कराई। पीएम ने आयोजन की तारीफ की और रांची लोकसभा क्षेत्र के खिलाड़ियों के लिए ढेर सारा आशीर्वाद दिया। मई के प्रथम सप्ताह में रांची में कलाकारों के प्रमोशन और मोटिवेशन के लिए आयोजित सांसद सांस्कृतिक महोत्सव से उन्हें अवगत कराया। अपने क्षेत्र के कलाकारों की प्रतिभाओं को सामने लाने का कार्य इस महोत्सव के माध्यम से कर रहा हूं। इस आयोजन के लिए भी पीएम ने शुभकामनाएं दी।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें : https://chat.whatsapp.com/EUEWO6nPYbgCd9cmfjHjxT