logo

दुखद : चाईबासा IED ब्लास्ट में घायल एक जवान शहीद, 2 का इलाज जारी

ied_blast2.jpg

द फॉलोअप डेस्क
चाईबासा जिले में हुए आईईडी ब्लास्ट में एक जवान के शहीद होने की खबर सामने आई है। जवान का नाम संतोष उरांव है। जो बम निरोधक दस्ते के कांस्टेबल के रूप में कार्यरत थे। जानकारी के अनुसार रांची लाने के दौरान वो शहीद हो गए। संतोष गुमला जिले के रहने वाले थे। बाकि दो जवानों को अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है।  घायलों को रांची ऑर्केड अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

आईईडी क्लीन करने गए थे सुरक्षाकर्मी

 मिली जानकारी के अनुसार चाईबासा जिले के गोइलकेरा थाना क्षेत्र के हाथीबेड़ा में सुरक्षाबल आईईडी क्लीन करने गए थे। इस दौरान एक आईईडी फट गया जिससे 3 जवान घायल हो गए। सूचना मिलने के बाद आनन-फानन में  सुरक्षाबलों ने तीनों को जंगल से बाहर निकाला। उसके बाद तीनों के बाहर निकाल एयरलिफ्ट कर रांची भेजा गया। लाने के दौरान ही संतोष शहीद हो गई। वहीं घायल बाकी के दो जवानों में से एक जवान का रांची में तो दूसरे का चाईबासा में ही इलाज किया जा रहा है।