logo

आदित्यपुर में ऑनलाइन बेटिंग रैकेट का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार, लैपटॉप-मोबाइल समेत कई उपकरण जब्त

आदित्यपुर में ऑनलाइन बेटिंग रैकेट का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार, लैपटॉप-मोबाइल समेत कई उपकरण जब्त

सरायकेला
आदित्यपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत शिवनारायणपुर में संचालित अवैध ऑनलाइन बेटिंग (जुआ) के एक संगठित रैकेट का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। गुप्त सूचना के आधार पर की गई छापेमारी में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार करते हुए ऑनलाइन बेटिंग के संचालन में इस्तेमाल किए जा रहे लाखों रुपये मूल्य के इलेक्ट्रॉनिक उपकरण और अन्य सामग्री बरामद की है।
शिवनारायणपुर से 3 गिरफ्तार
पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (SDPO) अनुभव भारद्वाज के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया था। टीम ने शिवनारायणपुर स्थित एक ठिकाने पर छापेमारी कर तीन लोगों को मौके से गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान बेगूसराय निवासी सुमित कुमार, खगड़िया गुलशन कुमार तथा बागबेड़ा (जमशेदपुर) निवासी मनोज कुमार के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार मनोज कुमार का स्थायी पता भोजपुर (आरा) सभी आरोपीयों को न्यायायिक हिरासत में भेजा गया है। 
छापेमारी में 13 सिम कार्ड, 15 स्मार्टफोन
छापेमारी के दौरान पुलिस ने 13 सिम कार्ड (बीएसएनएल, जियो और एयरटेल), एसबीआई, कोटक महिंद्रा बैंक एवं दक्षिण ग्रामीण बैंक के तीन डेबिट कार्ड, ओप्पो, वीवो, आईफोन और पोको सहित 15 मोबाइल फोन, डेल और एचपी के दो लैपटॉप, एयरटेल एयर फाइबर की दो आउटडोर यूनिट, दो ड्यूल बैंड वाई-फाई डिवाइस, चार हिसाब-किताब की कॉपियां, एक डायरी तथा छह यूपीआई क्यूआर कोड की फोटोकॉपी बरामद की है। कई अन्य के नाम सामने आने की संभावना
प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि आरोपी विभिन्न क्यूआर कोड और बैंक खातों के माध्यम से ऑनलाइन बेटिंग की रकम का लेन-देन करते थे। पुलिस अब जब्त किए गए मोबाइल फोन, सिम कार्ड, लैपटॉप और बैंकिंग दस्तावेजों की तकनीकी जांच कर पूरे नेटवर्क की कड़ियां जोड़ने में जुटी है। एसडीपीओ अनुभव भारद्वाज ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ किया गया एवं जांच   करते हुए इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भी पहचान होने की संभावना है। मामले में आदित्यपुर थाना में जुआ अधिनियम एवं सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Tags - Saraikela Adityapur Online Betting Cyber Crime Jharkhand News