रांची:
ईडी ने सीएम हेमंत सोरेन (CM Hemant Soren) को समन किया है। वहीं इस मामले में ईडी ने दावा किया है कि सीएम हेमंत सोरेन अवैध खनन में शामिल है। अब इस मामले पर निर्दलीय विधायक सरयू राय (Saryu Roy) की प्रतिक्रिया सामने आई है। उन्होंने ट्वीट कर इस मामले में पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास (Raghuvar Das) से पूछताछ करने की मांग की है।
#ED ने झारखंड के भ्रष्टाचार मामले में दो चार्जशीट न्यायालय में दाखिल किया है.एक पूजा सिंघल और दूसरा पंकज मिश्रा प्रकरण में.दोनों चार्जशीट बताते हैं कि भ्रष्टाचार और अवैध कमाई 2020-22 के बीच @HemantSorenJMM सरकार से कई गुना अधिक 2015-19 के बीच @dasraghubar सरकार में हुई है.
— Saryu Roy (@roysaryu) November 2, 2022
हेमंत सोरेन सरकार से ज्यादा भ्रष्टाचार रघुवर सरकार में हुआ
सरयू राय ने ट्वीट कर लिखा है कि ED ने झारखंड के भ्रष्टाचार मामले में दो चार्जशीट न्यायालय में दाखिल किया है।एक पूजा सिंघल और दूसरा पंकज मिश्रा प्रकरण में दोनों चार्जशीट बताते हैं कि भ्रष्टाचार और अवैध कमाई 2020-22 के बीच @HemantSorenJMM सरकार से कई गुना अधिक 2015-19 के बीच @dasraghubarसरकार में हुई है।

कारवाई करें ईडी
उन्होंने ट्वीट कर लिखा कि पूजा सिंघल मामले में तो पूरी काली कमाई 2013-19 के बीच हुई है। वहीं पंकज मिश्रा मामले में पीरपैंती से बिना चालान रेलवे रैक से दो तिहाई काली कमाई 2015-19 के बीच हुई है। चार्जशीट दे दिया तो ED कारवाई भी करें। उन्होंने कहा है कि झारखंड के 3R से भी पूछताछ की जानी चाहिए। सरयू के 3R का मतलब रघुवर, राजबाला और राकेश चौधरी माना जा रहा है।

3 नवंबर को सीएम की पेशी
बता दें कि सीएम हेमंत सोरेन को प्रवर्तन निदेशालय ने अवैध खनन और मनी लाउंड्रिंग मामले में समन भेजा है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार ईडी ने उन्हें 3 नवंबर (गुरुवार) को करीब 11:30 बजे कार्यलय में पूछताछ के लिए उपस्थित होने को कहा है। बता दें कि सीएम के करीबी पंकज मिश्रा के घर से छापेमारी के दौरान सीएम हेमंत सोरेन की बैंक पासबुक और हस्ताक्षर की हुई चेक बुक मिली थी। इसी के सिलसिले में ईडी ने उन्हें समन किया है।