logo

रांची : मुझे देखते ही सरयू राय ने लगाया गले-इरफान

saryu_irfan.jpg

रांची:
जामताड़ा विधायक इरफान अंसारी की आज सरयू राय से मुलाकात हुई। उन्होंने इस मुलाकात पर खुशी जाहिर की है। इरफान अंसारी ने कहा कि आज अपने अभिभावक सरयू राय जी से मिला। उन्होंने मुझे देखते ही गले लगा लिया और कहा कि तुम निर्दोषों हो और तुम्हारे साथ गलत कभी नहीं हो सकता। राजनीति में आपसी द्वेष नहीं होनी चाहिए। यह सही परिपाटी नहीं है। लेकिन एक बात कहूंगा कि तुम जिस प्रकार दहाड़ते हो वैसे ही दहाड़ते रहो। गौरतलब है कि इसफान अंसारी को कोलकाता कैश कांड में आरोपी माना गया है। फिलहाल उन्हें कोलकाता हाईकोर्ट ने रेगुलर बेल दे दिया है। इरफान अंसारी के साथ नमन विक्सल कोनगाड़ी और राजेश कच्छप को कोलकाता पुलिस ने 30 जुलाई को करीब 50 लाख रुपये के साथ गिरफ्तार किया था। गिरफ्तारी के थोड़ी देर बाद ही इस मामले की जांच बंगाल सीआईडी को सौंप दी गई थी।