logo

रांची स्मार्ट सिटी का सरयू रॉय ने किया निरीक्षण, कहा- हुआ है बेहतर कार्य

jpg1.jpg

द फॉलोअप डेस्क

रांची स्मार्ट सिटी का आधारभूत संरचना और कमांड सेंटर दोनों में बेहतर कार्य हुआ है। भविष्य में इसके बेहतर संचालन और रख -रखाव हो सके इसलिए ये कार्य मॉनिटरिंग के तौर पर रांची स्मार्ट सिटी को ही करना चाहिए। ये बातें जमशेदपुर पूर्वी से विधायक सरयू रॉय ने रविवार को झारखंड विधानसभा की सरकारी उपक्रम समिति के साथ रांची स्मार्ट सिटी का निरीक्षण करने के दौरान कहा। उन्होंने कहा कि इस नए शहर में पेयजल के लिए जो व्यवस्था की गई है। उसमें ध्यान रहे कि लोगों तक दूषित पदार्थ पानी में न पहुंचे। उन्होंने पौधारोपण कार्यक्रम की भी सराहना की और वाटर हार्वेस्टिंग पर जोर दिया। समिति ने जुपमी बिल्डिंग पहुंचकर रांची स्मार्ट सिटी के मास्टर प्लान, परियोजनाएं, खर्च, बजट एलोकेशन और देश के अन्य स्मार्ट शहरों की तुलना में रांची की स्थिति की जानकारी ली।

स्मार्ट सिटी योजना में राज्यों की श्रेणी में झारखंड प्रथम पायदान पर- अमित कुमार

रांची स्मार्ट सिटी के सीईओ अमित कुमार ने सदस्यों को बताया कि स्मार्ट सिटी मिशन की ओर से चल रही योजनाओं के क्रियान्वयन में रांची देश के अग्रणी शहरों में शामिल है। स्मार्ट सिटी योजना के तहत राज्यों की श्रेणी में झारखंड प्रथम पायदान पर है। उन्होंने कहा कि यहां हो रहा आधारभूत संरचना का निर्माण विश्वस्तरीय है। शहर के निर्माण में पर्यावरण संरक्षण,जल संचयन और ओपन स्पेस का विशेष ध्यान रखा गया है। इसके अलावा समिति ने रांची स्मार्ट सिटी के कमांड कंट्रोल एंड कम्यूनिकेशन सेंटर की भी जानकारी ली। अत्याधुनिक तकनीक पर आधारित इस कमांड सेंटर की मदद से शहर का सर्विलांस और प्रबंधन पूर्व से बेहतर हुआ है। सीईओ ने इसके तहत लगाए गए उपकरणों और उसके फायदे की जानकारी दी। विधायक सरयू राय नें कहा कि कमांड सेंटर विभिन्न विभागों को मदद कर रहा है तो इसके सेल्फ सस्टेनेब्लिटी के लिए रेवेन्यु शेयरिंग भी होना चाहिए। इसको और भी जनोपयोगी बनाने की दिशा में कार्य हो। निरीक्षण के दौरान टुंडी विधानसभा विधायक मथुरा प्रसाद महतो, विधानसभा के संयुक्त सचिव संतोष कुमार सिंह और डीएजी अजय कुमार सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद थे।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से लिए इस लिंक पर क्लिक करें : https://chat.whatsapp.com/FUOBMq3TVcGIFiAqwM4C9N