logo

लोहरदगा की सत्यम देवी को मिलेगा सरकारी आवास, कांग्रेस नेत्री की पहल पर डीसी ने दिया आदेश

SATYAM.jpg

लोहरदगा
ज़िले के कुड़ू प्रखंड अंतर्गत ग्राम सलगी की रहने वाली सत्यम देवी की पीड़ा ने आखिरकार प्रशासन का ध्यान खींच लिया। टूटी-फूटी स्कूल की जर्जर दीवारों में रहने को मजबूर सत्यम देवी के लिए अब अंबेडकर आवास योजना के तहत घर मिलने का रास्ता साफ हो गया है। दरअसल, कांग्रेस की सोशल मीडिया कोऑर्डिनेटर ब्यूटी मंडल ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट कर सत्यम देवी की बदहाली उजागर की थी। उन्होंने लिखा कि गरीबी से जूझ रही सत्यम देवी के पास न कोई सहारा है, न सुनवाई। मुखिया और बीडीओ की बेरुखी के कारण वह टूटी दीवारों के बीच जीवन गुज़ारने को मजबूर हैं। पोस्ट में सवाल उठाया गया था कि क्या किसी गरीब की इतनी भी औकात नहीं कि उसे रहने के लिए एक छत मिल सके।


ब्यूटी मंडल की इस अपील पर मामला वायरल हुआ और जिला प्रशासन हरकत में आया। लोहरदगा उपायुक्त ने ट्वीट कर जानकारी दी कि मामले को संज्ञान में लिया गया है और अंचलाधिकारी को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।
अब उम्मीद जगी है कि सत्यम देवी को आवास योजना का लाभ मिलेगा। यह पहल न सिर्फ़ एक गरीब महिला को राहत देने वाली है, बल्कि उन तमाम ज़रूरतमंदों के लिए भी उम्मीद की किरण है जिनकी आवाज़ अक्सर अनसुनी रह जाती है।

Tags - Jharkhand News News Jharkhand Jharkhand।atest News News