मुसाबनी:
पूर्वी सिंहभूम के मुसाबनी के CO रामनरेश सोनी की हार्ट अटैक से मौत हो गई है। रामनरेश सोनी की उम्र 42 साल थी। वह मुसाबनी का अतिरिक्त प्रभाव संभाल रहे थे। मिली जानकारी के अनुसार सोमवार उनके मुसाबनी स्थित आवास पर उन्हें हार्ड अटैक आया इसके बाद आनन-फानन में उन्हें TMC लाया गया। जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। राम नरेश सोनी डुमरिया के सीयो थे पर उन्हें मुसाबनी का अतिरिक्त प्रभाव दिया गया था। जून 2022 में इनका SDO के पद से प्रमोशन भी हो चुका था और पोस्टिंग बाकी होनी थी। बता दें कि रामनरेश सोनी मूल रूप से उत्तर प्रदेश के इलाहाबाद के रहने वाले थे।
