logo

धनबाद में 4 साल की बच्ची के साथ स्कूल वैन चालक ने की छेड़छाड़

dha.jpg

द फॉलोअप डेस्क 
भारत में रेप और छेड़खानी के मामले थमने का नाम ही नहीं ले रहे हैं। जहां पूरा देश कोलकता रेप और हत्या मामले के बाद आक्रेश में है, इसी बीच धनबाद के भूली ओपी क्षेत्र में एक 4 साल की बच्ची के साथ स्कूल वैन चालक द्वारा छेड़खानी का मामला सामने आया है। पीड़िता के परिजनों ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। जिसके बाद आरोपी चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है। 

मिली जानकारी के अनुसार स्कूल वैन चालक जोगिंदर रवानी बच्ची को स्कूल से घर छोड़ने जा रहा था। इसी दौरान चालक उसके साथ छेड़खानी करने लगा। बच्ची ने इसकी जानकारी अपने परिजनों को दी। जिसके बाद परिजनों ने इसकी शिकायत प्रिंसिपल और स्कूल के संचालक से की। लेकिन स्कूल वालों ने घटना को मानने से इनकार कर दिया और काफी हंगामा मचने के बाद मामले को रफा-दफा करने की बात कही। जिसके बाद परिजनों ने भूली थाना में इसकी लिखित शिकायत की। इसके बाद पुलिस ने आरोपी जोगिंदर रवानी को गिरफ्तार कर लिया है। 
भूली थाना प्रभारी  अभिनव कुमार ने इस बात कि जानकारी देते हुए बताया कि आरोपी का मेडिकल करा कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। पीड़िता की माता का बयान गुरुवार को अदालत में दर्ज कराया जाएगा। साथ ही उन्होंने कहा कि बच्चों को गुड टच, बैड टच की जानकारी देना बहुत जरूरी है। ताकि वे अपने माता-पिता को अच्छी और गंदी हरकतों के बारे में बता सकें।


 

Tags - धनबाद छेड़खानी स्कूल वैन चालक Dhanbad school van driver