logo

कोडरमा : 40 पेटी बियर के साथ स्कॉर्पियो और पिकअप जब्त, 1 गिरफ्तार दूसरा फरार

koderma6.jpg

द फॉलोअप डेस्क

कोडरमा जिले के सतगावां थाना क्षेत्र में पुलिस ने 12 जुलाई की रात बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध शराब की तस्करी में लगे दो वाहनों को जब्त किया। इनमें से एक स्कॉर्पियो (संख्या JH05AJ 1212) और एक बोलेरो पिकअप (संख्या BR09M 3099) शामिल हैं। दोनों वाहनों से कुल 40 पेटी (960 पीस) विभिन्न ब्रांड की बियर बरामद की गई, जिसकी अनुमानित बाजार मूल्य लगभग 1.5 लाख रुपये है।
पुलिस अधीक्षक कोडरमा को गुप्त सूचना मिली थी कि सतगावां थाना क्षेत्र से होकर अवैध बियर की बड़ी खेप बिहार भेजी जा रही है। इस सूचना के आधार पर पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर एक विशेष टीम का गठन किया गया। टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दर्शननाला के पास वाहन चेकिंग अभियान शुरू किया।

इस दौरान एक स्कॉर्पियो को रोका गया, जिसमें से 18 पेटी विभिन्न कंपनियों की बियर बरामद की गई। मौके से वाहन चालक राजन कुमार (28 वर्ष), निवासी राहतपुर, थाना बलिया, जिला बेगूसराय (बिहार) को गिरफ्तार किया गया। वहीं, वाहन चेकिंग देखकर एक बोलेरो पिकअप का चालक वाहन को सड़क किनारे छोड़कर फरार हो गया। पुलिस द्वारा पिकअप वाहन की तलाशी लेने पर उसमें 22 पेटी बियर बरामद की गई। फरार चालक की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।
स्कॉर्पियो से बरामद बियर में
Haywards 5000: 14 पेटी (336 पीस)
God Father: 2 पेटी (48 पीस)
Bad Monkey: 2 पेटी (48 पीस)
  कुल: 432 पीस

बोलेरो पिकअप से बरामद बियर में 
Haywards 5000: 12 पेटी (288 पीस)
God Father: 6 पेटी (144 पीस)
Thunderbolt: 4 पेटी (96 पीस)
  कुल: 528 पीस
इस प्रकार दोनों वाहनों से कुल 960 पीस बियर बरामद की गई।


 

Tags - latest jharkhand News Jharkhand updates latest News jamshedpur Updates latest Jharkhand News jharkhand Updates latest jharkhand News Jharkahnd updates Latest jharkhand News latest updates jamshedpur