logo

11 मोबाइल, 22 सिम और 1 डायरी में छिपे हैं SDO शैलेश कुमार के राज; ACB ने और क्या बताया

RAID2.jpg

द फॉलोअप डेस्क 
रांची में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सदर SDO शैलेश कुमार के आवास और कार्यालय पर छापेमारी की। इस दौरान जांच टीम को एक डायरी मिली, जिसमें जमीन सौदों में लेनदेन का जिक्र है। इस कार्रवाई से प्रशासन के कई अधिकारियों, ऑफिस के कर्मियों, अंचल अधिकारियों और जमीन दलालों में हड़कंप मच गया है।
ACB को शैलेश कुमार के पास 11 मोबाइल मिले, जिनमें 22 सिम का उपयोग किया जा रहा था। जांच टीम  कॉल डिटेल रिपोर्ट खंगाल रही है। इससे अहम जानकारियां हासिल की जाएंगी।  इस कार्रवाई से जमीन दलालों से लेकर पदाधिकारियों में सनसनी फैल गई है।

ACB ने बयान जारी कर कहा है कि तलाशी के दौरान सदर SDO शैलेश कुमार के आवास से  बरामद जमीन संबंधी 11 डीड, 3 लाख 98 हजार 662 रुपये नगद, 11 मोबाइल, 2 लैपटॉप और 1 टैबलेट बरामद किया गया है। न्यायालय से तलाशी वारंट मिलने के बाद यह कार्रवाई की गई है। 
मनोज कुमार, शैलेश कुमार, तत्कालीन अंचलाधिकारी, बड़गाई,  जिला रांची के विरुद्ध साक्ष्य पाए जाने पर यह कार्रवाई की गई। तलाशी की कार्रवाई गुरुवार की देर शाम तक जारी रही। इसके बाद पदाधिकारियों के पदस्थापन कार्यालय एवं निवास स्थान रांची, हजारीबाग, चाईबासा, गिरिडीह में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की गठित  टीम तलाशी के अलावा अन्य पहलुओं पर जांच कर रही है।  

बता दें कि जमीन घोटाले को लेकर ACB की टीम राजधानी रांची, गिरिडीह, हजारीबाग में छापेमारी की थी। कार्रवाई में 58 से अधिक पदाधिकारी शामिल थे। इस मामले में बुधवार की सुबह 6 बजे ही ACB की टीम शैलेश कुमार के घर गई। इसके बाद उन्हें हिरासत में ले लिया गया और आगे की जांच जारी है। SDO शैलेश कुमार को बुधवार की शाम अपने साथ लेकर टीम रांची चली गई थी। यह कार्रवाई जमीन घोटाले को लेकर की गई है, जिसमें कई बड़े नाम शामिल हो सकते हैं।

Tags - भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो सदर SDO शैलेश कुमार छापेमारी Anti Corruption Bureau Sadar SDO Shailesh Kumar raid