logo

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मिले 'सील' के राष्ट्रीय एकात्मता यात्री, अनुभव किया साझा

saol.jpg

द फॉलोअप डेस्क
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के 'अंतर-राज्य छात्र जीवन दर्शन' की राष्ट्रीय एकात्मता यात्रा के मतमुर जामोह समूह के प्रतिनिधियों ने शुक्रवार को दिल्ली स्थित राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने राष्ट्रीय एकात्मता यात्रा के अनुभवों के बारे में उन्हें बताया। राष्ट्रपति ने पूर्वोत्तर के युवाओं को आशीर्वाद दिया और पूर्वोत्तर के विभिन्न विषयों के बारे में उनसे संवाद किया। साथ ही उन्हें आगे बढ़ने की शुभकामनाएं दी। राष्ट्रीय एकात्मता यात्रा में शामिल पूर्वोत्तर भारत के युवाओं को भारत की विविधता के विषय में निरंतर नए अनुभव प्राप्त हो रहे हैं। "

16 समूहों में देश के विभिन्न राज्यों की यात्रा पर हैं
बता दें कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के 'अंतर-राज्य छात्र जीवन दर्शन' के राष्ट्रीय एकात्मता यात्रा के अंतर्गत पूर्वोत्तर राज्यों के 450 से अधिक छात्र 16 समूहों में देश के विभिन्न राज्यों की यात्रा पर हैं। इनमें से आज मतमुर जामोह समूह ने राष्ट्रपति से मुलाकात की है।अभाविप के राष्ट्रीय महामंत्री याज्ञवल्क्य शुक्ल ने कहा कि, "राष्ट्रीय एकात्मता यात्रा भारत की 'विविधता में एकता' को सजीव रूप से सामने ला रही है।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें: https://chat.whatsapp.com/EUEWO6nPYbgCd9cmfjHjxT