रांची:
नक्सलियों पर नकेल कसने के लिए झारखंड पुलिस (Jharkhand Police) लगातार कार्रवाई कर रही है। इसी क्रम में राज्य के नक्सल प्रभावित क्षेत्रों और जंगलों में पुलिस द्वारा सर्च ऑपरेशन (Search Operation) चलाया जा रहा है। यह सर्च ऑपरेशन जगुआर,सैफ जवान के साथ एसएसपी के क्यूआरटी टीम कर रही है। एसपी किशोर कौशल (SP Kishor Kaushal) के निर्देश पर रांची पुलिस की चैनगढ़ा के लुकैयागढ़ा जंगल में सर्च ऑपरेशन चलाया गया।

अस्पताल और नर्सिंग होम में चेकिंग
ऑपरेशन के दौरान पुलिस की टीम ने जंगल में भ्रमण किया। इसके साथ ही पुलिस की टीम ने जंगल के आसपास स्थित अस्पताल और नर्सिंग होम में नक्सलियों की तलाशी ली। लेकिन टीम के हाथ अबतक कोई सुराग नहीं लगा है। बताया जा रहा है कि इस इलाके में डीपीसी नक्सली संगठन सक्रिय है। इस संगठन पर नकेल कसने के लिए पुलिस की ओर से लगातार कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस और टीपीसी नक्सलियों के बीच मुठभेड़
ग्रामीण एसपी नौशाद आलम ने कहा कि जिले में सक्रिय 1-1 नक्सलियों को रांची पुलिस जल्द गिरफ्तार करेगी। इसके लिए सर्च ऑपरेशन जारी है। बता दें कि गुरुवार को पुलिस को यह सूचना मिली थी कि टीपीएस का एरिया कमांडर विनोद महतो उर्फ मुरारी और प्रवक्ता अरविंद तिवारी के दस्ते के नक्सली लुकैया जंगल में कैंप कर रहे हैं। सूचना के बाद खलारी डीएसपी अनिमेष नैथानी के नेतृत्व में गठित टीम की ओर से सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया था। इस दैरान पुलिस और टीपीसी नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई थी। हालांकि सुरक्षाबलों को भारी पड़ता देख नक्सली फरार हो गए थे। टीम में झारखंड जगुआर, एसएसपी की स्पेशल दस्ता, बुढ़मू, ठाकुरगांव और पिठोरिया थाना पुलिस शामिल थी। मौके पर पुलिस बल को नक्सलियों से जुड़े कई सामान बरामद किए। जिसमें कुछ हथियार, एक बैग, कुछ पानी के बोतल, कपड़े और दैनिक उपयोग की सामान हैं।