द फॉलोअप डेस्क
झारखंड विधानसभा बजट सत्र का आज दूसरा दिन है। आज सदन में कार्यवाही में प्रश्नकाल और राज्यपाल के अभिभाषण पर सरकार की ओर से धन्यवाद प्रस्ताव लाया जाएगा। इस प्रस्ताव पर सत्ता पक्ष और विपक्ष दोनों के विधायक अपनी राय रखेंगे।

राज्यपाल ने गिनाई सरकार की उपलब्धियां
बजट सत्र शुरूआत सोमवार को राज्यपाल सी.पी राधाकृष्णन का अभिभाषण से शुरू हुई । अभिभाषण की शुरुआत राज्यपाल ने जोहार से किया। हालांकि उन्होंने अंग्रेजी भाषा में भाषण दिया है। जिसमें उन्होंने कहा कि लोकतंत्र जनता का, जनता के लिए और जनता के द्वारा चलता है। जिसे हमारी सरकार ने इसे सही मायने में साबित करके दिखाया है। उन्होंने राज्य सरकार की कई उपल्बधियां गिनाई हैं। कहा कि कोरोना काल में 2020-21 में जब पूरे देश में आर्थिक विकास का ऋणात्मक दर -6.6 प्रतिशत रहा, तब झारखंड का दर -5.5 फीसदी था। सरकार ने किसानों का ऋण माफ करके 4.50 लाख से अधिक किसानों को राहत दिया है। 226 प्रखंडों को सूखाग्रस्त घोषित करते हुए 9681 करोड़ रुपए का राहत प्रस्ताव केंद्र सरकार को भेजा है। मुख्यमंत्री पशुधन योजना चल रही है। झारखंड राज्य खाद्य सुरक्षा योजना चलाई जा रही है। परदेशिया शिक्षा योजना राज्य में चल रही है। झारखंड स्टेट ओलंपियाड हुआ। हर घर दस्तक टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा है। स्वचछ भारत मिशन ग्रामीण फेज 2 पर काम हो रहा है। बिरसा मुंडा हवाई अड्डा का विस्तारिकरण पर काम हुआ है। नक्सिलयों के खिलाफ कई योजना चल रही हैं। पत्रकारों के लिए स्वास्थय बीमा योजना लागू किया गया है। खेलेगा झारखंड तो बढ़ेगा झारखंड पर काम हो रहा। आपकी योजना - आपकी सरकार - आपके द्वार कार्यक्रम चलाया गया। जिसके तहत 55 लाख आवेदन सामने आये। राज्य में 100 यूनिट बिजली मुफ्त योजना के तहत 18 लाख उपभोक्ता इसका लाभ उठा रहे हैं।

13 लाख किसानों को भेजा गया है 3500 रुपये अकाउंट में
13 लाख किसानों को मुख्यमंत्री सुखाड़ राहत योजना के तहत 3500 रुपए भेजा गया। 461 करोड़ रुपए की राशि उनके खाते में भेजी गई। 430 नक्सली सलाखों के पीछे हैं। साइबर क्राइम से संबंधित शिकायत दर्ज करने के लिए टोल फ्री नंबर 1930 लाया गया। इसमें 6789 कॉल रिसीव किये जा चुके हैं। 70 विधायकों के लिए 203 करोड़ की लागत से आवास बन रहा हैं। प्रधानमंत्री आवास योजना शहर में 215242 आवास स्वीकृत किए गये हैं। जिसमें से कि 96212 आवास बन भी गये। 88069 का कार्य प्रगति पर है। पर्यटन नीति बनाई गई है। मुख्यमंत्री गंभीर बीमारी योजना लागू है। सिल्क समग्र योजना का दूसरा चरण प्रगति पर है। ग्रमीण सड़कों को जाल बिछाया जा रहा है। रीजनल कनेकटिविटी पर फोकस है। परिवहन व्यस्था को सुगम बनाया जा रहा है। कानून व्यवस्था में सुधार किया जा रहा है। जीरो टॉलरेंस नीति पर सरकार कार्य कर रही है। भ्रष्टचार से संबंधित 70 कांड दर्ज हुए जिसमें 54 कांडों का निष्पादन किया गया। राज्य में पुरानी पेंशन योजना की शुरुआत। 1 लाख 14 हजार कंर्मियो में से 1 लाख 13 हजार कर्मियों ने पुरानी पेंशन योजना का चयन किया गया है। झारखंड में खनिज ब्लॉक की नीलामी का कार्य जारी है। मुख्यमंत्री जन वन योजना के तहत 18 लाख फलदार एवं काष्ठ प्रजाति का वृक्षा रोपण किया गया है।