logo

रांची के कई इलाकों में आज से धारा 144 लागू, ये है बड़ी वजह

section_144.jpg

द फॉलोअप डेस्क
झारखंड के कई इलाकों में आज से यानि 14 नवंबर से धारा-144 लागू किया गया है। इस दौरान कई तरह के प्रतिबंध लगाए जाएंगे।आज मंगलवार (14 नवंबर) शाम 6 बजे से 15 नवंबर रात 11 बजे तक के लिए रांची सदर अनुमंडल अंतर्गत सम्पूर्ण नगर निगम क्षेत्र में धारा-144 लागू रहेगी। जानकारी हो कि आज प्रधानमंत्री नरेंद्र अपने दो दिवसीय दौरे के लिए रांची पधार रहे हैं। प्रधानमंत्री आज रात 8 बजकर 10 मिनट में रांची पहुंचेंगे। वहीं पीएम के दौरे को लेकर रांची के कई इलाकों में धारा 144 लागू किया गया है। जानकारी के अनुसार कई संगठन पीएम के सामने अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन करने वाले थे। वहीं, घेराव-प्रदर्शन से प्रशासन के कामी-काज में व्यवधान उत्पन्न होने के साथ-साथ यातायात व्यवस्था भी बाधित होगी। इसी को लेकर अनुमंडल दण्डाधिकारी दीपक दूबे ने सोमवार से राजधानी के कई इलाकों में धारा 144 लागू कर दिया है। वहीं अगर कोई भी इसका उल्लंधन करता है तो उसपर सख्त कार्रवाई की जाएगी।  

आदेश में क्या कहा गया है, जानें

अनुमंडल दण्डाधिकारी दीपक दूबे ने अपने आदेश में कहा गया है कि राज्यस्तरीय पंचायत सचिवालय स्वयं सेवक संघ द्वारा 15 नवंबर, 2023 को मोरहाबादी मैदान से रैली के रूप में चलकर मुख्यमंत्री आवास का घेराव एवं नंग-धडंग प्रदर्शन किए जाने की सूचना है। 15 नवंबर को भगवान बिरसा मुंडा जयंती और झारखंड स्थापना दिवस के क्रम में कई कार्यक्रम प्रस्तावित हैं। साथ ही, प्रधानमंत्री का रांची परिदर्शन भी संभावित है। इसी को घ्यान में रखते हुए धारा-144 लागू किया गया है। 

 

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें : https://chat.whatsapp.com/FUOBMq3TVcGIFiAqwM4C9N