logo

पश्चिमी सिंहभूम में सुरक्षा बलों को मिली बड़ी सफलता, नक्सली डंप ध्वस्त

dinamite.jpg

द फॉलोअप डेस्क

पश्चिमी सिंहभूम जिले में सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता मिली है। सोमवार को सुरक्षा बलों ने टोंटो थाना क्षेत्र के दिरीबुरू जंगल में भाकपा माओवादी नक्सली संगठन द्वारा लगाए गए नक्सल डंप को ध्वस्त कर दिया। इस डंप से विस्फोटक सामग्री सहित अन्य महत्वपूर्ण सामग्री बरामद की गई। इस कार्रवाई की जानकारी एसपी आशुतोष शेखर ने दी।
एसपी ने बताया कि भाकपा माओवादी संगठन के शीर्ष नक्सली नेता जैसे मिसिर बेसरा, अनमोल, मोछु, अनल, असीम मंडल, अजय महतो, सागेन अंगरिया, अश्विन, पिंटू लोहरा, चंदन लोहरा, अमित हांसदा उर्फ अपटन, जयकांत और रापा मुंडा अपने दस्ते के साथ सारंडा व कोल्हान क्षेत्र में विध्वंसक गतिविधियों के लिए सक्रिय हैं। इसी को देखते हुए जिला पुलिस, कोबरा 209 बटालियन, झारखंड जगुआर, और सीआरपीएफ के 60, 197, 174, 193, 134, 26 बटालियन के साथ संयुक्त अभियान चलाया जा रहा है।
यह अभियान वर्ष 2022 से गोईलकेरा थाना क्षेत्र के ग्राम कुईड़ा, छोटा कुईड़ा, मारादिरी, मेरालगड़ा, हाथीबुरू, तिलायबेड़ा, बोयपाईससांग, कटम्बा, बायहातु, बोरोय, लेमसाडीह के सीमावर्ती क्षेत्रों तथा टोंटो थाना क्षेत्र के ग्राम हुसिपी, राजाबासा, तुम्बाहाका, रेगड़ा, पाटातोरब, गोबुरू, लुईया के सीमावर्ती क्षेत्रों में चलाया जा रहा है।

Tags - Jharkhandjharkhandnewsjharkahndpostnaxalidumpbigsucesslatestnews