रांची:
रांची RIMS की व्यवस्था आज ठप रहेगी। बुधवार यानि आज रिम्स के सुरक्षाकर्मी और ट्रॉली कर्मी हड़ताल (security personnel and trolley workers strike) पर हैं। सुरक्षाकर्मी और ट्रॉलीकर्मी पिछले 4 महीने से अपने बकाया वेतन और हटाए जाने के अधिसूचना को लेकर हड़ताल पर चले गये हैं। अस्पताल में इलाज कराने के लिये पहुंचे मरीजों और उनके परिजनों को कई परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। परिजन इलाज कराने के लिए इधर-उधर भटक रहे हैं। बता दें कि इससे पहले भी कई बार रिम्स में काम करने वाले कर्मचारी हड़ताल पर जा चुके है।
