logo

कांग्रेस अध्यक्ष चुनाव : झारखंड के वरिष्ठ नेता केएन तित्राठी कल भरेंगे पर्चा, 17 अक्टूबर को है चुनाव

a4413.jpg

रांची: 

झारखंड कांग्रेस के वरिष्ठ नेता केएन त्रिपाठी 30 सितंबर को पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करेंगे। बता दें कि केएन त्रिपाठी प्रदेश में पूर्व मंत्री रह चुके हैं और डाल्टनगंज विधानसभा सीट से विधायक रह चुके हैं। प्रदेश में पार्टी की अधिकांश गतिविधियों में सक्रियता के साथ हिस्सा लेने वाले केएन त्रिपाठी का अध्यक्ष पद के लिए होने वाले चुनाव में हिस्सा लेना काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। गौरतलब है कि 17 अक्टूबर को अध्यक्ष पद के लिए मतदान होगा। 

17 अक्टूबर को अध्यक्ष पद के लिए वोटिंग
बता दें कि 17 अक्टूबर को होने वाले कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए फिलहाल मुख्य मुकाबला वरिष्ठ नेता शशि थरूर और दिग्विजय सिंह के बीच माना जा रहा है। इससे पहले राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत भी रेस में थे लेकिन गुरुवार को अशोक गहलोत ने पार्टी की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात के बाद स्पष्ट कर दिया कि वे चुनाव में हिस्सा नहीं लेंगे। 

पार्टी की अंतरिम अध्यक्ष हैं सोनिया गांधी
गौतलब है कि बीते काफी समय से अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी का कोई पूर्णकालिक अध्यक्ष नहीं है। 2019 के लोकसभा चुनाव में पार्टी की करारी हार के बाद राहुल गांधी के अध्यक्ष पद के इस्तीफा देने के पश्चात सोनिया गांधी ने अंतरिम अध्यक्ष के रूप में जिम्मा संभाला था। लंबे समय से ये बात चल रही थी कि कांग्रेस पार्टी का पूर्णकालिक अध्यक्ष होना चाहिए। कुछ महीने पहले उदयपुर में हुए संकल्प शिविर में ये भी तय किया गया था कि अध्यक्ष गांधी परिवार से बाहर का होगा।