logo

CPM के वरिष्ठ नेता 'इकबाल दा' का निधन, 3 दिनों तक झुका रहेगा पार्टी कार्यालय का झंडा

iqbal.jpg

द फॉलोअप डेस्क
सीपीएम के वरिष्ठ नेता कामरेड इकबाल दा का आज निधन हो गया। उनकी मौत से पूरी पार्टी में शोक की लहर फ़ैल गई है। संताल परगना के पाकुड़ - साहेबगंज जिले में 'मास्टर' के नाम से विख्यात कोमरेड इकबाल दा एक अद्भुत व्यक्तित्व के लोकप्रिय नेता थे।उनका सरल स्वभाव और किसी के भी मुसीबत में मदद के लिए तत्पर हो जाना उनकी दिनचर्या में शामिल रहता था।
अपने सार्वजनिक जीवन की शुरुआत उन्होंने  मेहनतकशों के संगठनकर्ता के रुप में की और बाद में वे उस क्षेत्र के एक प्रमुख ट्रेड यूनियन नेता के रूप में स्थापित हुए। उन्होंने परिवहन, बीड़ी, मैरी गोल्ड रेलवे के ठेका कामगारों समेत विभिन्न प्रकार के मजदूरों को सीटू में संगठित करने का काम किया। साल 1979 में  वे सीपीएम के सदस्य बने। वे दो बार पाकुड़ विधानसभा से पार्टी के प्रत्याशी भी रहे थे। वर्तमान में वे भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) के राज्य सचिवमंडल सदस्य  तथा सीटू के राज्य उपाध्यक्ष थे।

Tags - jharkhand news jharkhand latest news jharkhand update jharkhand khabar jharkhand trending news CPM CPM party iqbal da news