logo

जमशेदपुर : 3 दोस्त साथ बैठे थे शराब पीने, विवाद बढ़ा तो 2 ने मिलकर तीसरे की ले ली जान

3 दोस्त साथ बैठे थे शराब पीने, विवाद बढ़ा तो 2 ने मिलकर तीसरे की ले ली जान

द फॉलोअप, जमशेदपुर:

Crime News: जमशेदपुर से सटे आदित्यपुर थाना अंतर्गत आदिवासी शमसान परिसर (Crematorium premises) में साथ बैठकर शराब पी रहे तीन युवकों के बीच हुआ विवाद मंगलवार दोपहर खूनी संघर्ष (Bloody conflict) में बदल गया। आदित्यपुर के एस टाइप और कल्पनापुरी के बीच स्थित आदिवासी श्मशान परिसर में दो लोगों ने मिलकर अपने ही एक साथी की शराब की बोतल से हमला कर हत्या (Murder) कर दी। घटना के दौरान युवक के सिर और शरीर पर बोतल से कई वार किये गये, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गयी। शमशान की झाड़ियों के बीच हुई इस वारदात की भनक पास के फ्लैट में रहने वाले लोगों को मारपीट और शोरगुल की आवाज से लगी।

घटनास्थल से दोनों आरोपी गिरफ्तार

उनकी सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल से ही दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। मृतक की पहचान 22 वर्षीय निखिल कुमार डे के रूप में हुई है। घटना मंगलवार दोपहर करीब तीन बजे की है। बताया जाता है कि तीनों श्मशान परिसर के भीतर घनी झाड़ियों के बीच बैठकर शराब पी रहे थे। इसी दौरान किसी बात को लेकर उनके बीच कहासुनी शुरू हो गयी। विवाद बढ़ने पर दोनों युवक एक साथ तीसरे साथी पर टूट पड़े। उन्होंने शराब की बोतल से उसके सिर और शरीर पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। गंभीर चोटों के कारण युवक ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। इस दौरान मारपीट और शोरगुल की आवाज सुनकर कल्पनापुरी स्थित एक फ्लैट के लोगों ने पुलिस (Jamshedpur Police) को सूचना दी।

किन परिस्थितियों में दोनों ने वारदात को अंजाम दिया

जानकारी मिलते ही आदित्यपुर थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर तलाशी अभियान (Search operation) चलाया और दोनों आरोपियों को पकड़ लिया। घटनास्थल से शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया शुरू की। फिलहाल पुलिस मृतक के साथ गिरफ्तार दोनों आरोपियों की पहचान और उनके आपसी संबंधों का पता लगाने में जुटी है। शुरुआती जांच में शराब पीने के दौरान विवाद की बात सामने आयी है, लेकिन झगड़ा किस बात को लेकर शुरू हुआ और किन परिस्थितियों में दोनों ने हत्या की वारदात को अंजाम दिया, इसकी जांच की जा रही है।

Tags - Murder Case Crime News Jharkhand News Two Accused Arrested Jamshedpur Police Jharkhand Police