logo

सरायकेला : कुकड़ू प्रखंड में जिला पंचायती राज पदाधिकारी द्वारा विभिन्न योजनाओं एवं संस्थानों का औचक निरीक्षण

Screenshot_2026-05-16_190433.png

सरायकेला
जिला पंचायती राज पदाधिकारी सरायकेला खरसावां सह वरीय पदाधिकारी कुकड़ू प्रखंड सुरेन्द्र उरांव द्वारा कुकड़ू प्रखंड अंतर्गत विभिन्न योजनाओं का स्थलीय निरीक्षण एवं संबंधित पदाधिकारियों के साथ समीक्षा की गई। निरीक्षण के क्रम में प्रधानमंत्री आवास योजना, अबुआ आवास योजना, पीडीएस दुकान, उप स्वास्थ्य केंद्र तिरूलडीह तथा पंचायत भवन का निरीक्षण कर विभिन्न व्यवस्थाओं एवं योजनाओं के क्रियान्वयन की स्थिति का जायजा लिया गया।
जनता को आसानी से मिले सरकारी योजनाओं का लाभ
वहीं निरीक्षण के दौरान संबंधित पदाधिकारियों एवं कर्मियों को साफ निर्देश देते हुए योजनाओं का गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध क्रियान्वयन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। साथ ही आमजनों को योजनाओं का लाभ पारदर्शी एवं सुगम तरीके से उपलब्ध कराने पर विशेष जोर दिया गया। वहीं हर विभाग के एक-एक पंजी को बारीकी से जांच किया गया।
दवाओं की जांच और एक्स-रे ऑपरेटर की मांग
उप स्वास्थ्य केंद्र तिरूलडीह के निरीक्षण के क्रम में उपलब्ध स्वास्थ्य सुविधाओं, साफ-सफाई एवं आवश्यक व्यवस्थाओं का अवलोकन किया गया, जिसमें हॉस्पिटल पर उपलब्ध दवाइयों आदि की जांच की गई एवं एक्स-रे मशीन का ऑपरेटर जल्दी ही उपलब्ध कराने की बात को रखा गया। वहीं पीडीएस दुकान निरीक्षण के दौरान लाभुकों को निर्धारित मात्रा एवं समय पर खाद्यान्न वितरण सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया।
 

Tags - Seraikela Kharsawan Government Schemes Block Inspection Rural Development Jharkhand News