logo

'भाभी जी घर पर हैं' धारावाहिक के संस्कारी मास्टर जी झारखंड में मतदाताओं को करेंगे प्रेरित

bhabhiji.jpg

द फॉलोअप डेस्क
रांची के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के रवि कुमार से आज चर्चित टीवी सीरियल "भाभी जी घर पर हैं" के  कलाकार विजय सिंह ने मुलाकात की। जानकारी के अनुसार विजय को जल्द ही झारखंड राज्य में निर्वाचन संबंधी जागरूकता के कार्यो के लिए स्टेट आइकन नियुक्त किया जायेगा। जल्द ही वह झारखंड में मतदाता जागरूकता के लिए स्टेट आइकॉन के रूप में सहयोग करेंगे। जानकारी के अनुसार आने वाले लोकसभा चुनाव तक वे अपने आडियो-वीडियो संदेशों के माध्यम से लोगों को मतदाता पंजीकरण व मतदान के लिए जागरूक और प्रेरित करते रहेंगे।

 
लोगों को मतदान के लिए करेंगे जागरूक 
 बता दें कि झारखंड के ही रहने वाले विजय सिंह "भाभी जी घर पर हैं" धारावाहिक में संस्कारी मास्टर जी की भूमिका में लोगों को संस्कार सिखाते नजर आते हैं। अब जल्द ही वे झारखंड में मतदाता जागरूकता के लिए स्टेट आइकॉन के रूप में सहयोग करेंगे। इस अवसर पर एक्टर विजय सिंह ने कहा कि उन्हें खुशी है कि वे अपने गृह राज्य के लोगों को मतदान के लिए जागरूक करने और राज्य में मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए काम आ सकेंगे। आने वाले लोकसभा चुनाव तक वे अपने आडियो-वीडियो संदेशों के माध्यम से लोगों को मतदाता पंजीकरण व मतदान हेतु जागरूक और प्रेरित करते रहेंगे।

झारखंड से जुड़ी है जड़ें
बता दें कि विजय सिंह ने मारवाड़ी कॉलेज रांची से स्नातक किया है। डीएवी रजरप्पा से स्कूलिंग हुई है। बचपन से ही उनको अभिनय का शौक था। वह बचपन से ही छोटे-मोटे कार्यक्रमों में भाग लिया करते थे। नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा नई दिल्ली से स्नातक करने के बाद इसे करियर के रूप में अपना लिया। कुछ कंपनियों से नौकरी का ऑफर आया, लेकिन उनको पाबंदिया पसंद नहीं थी। कई टीवी सीरियल में उन्होंने काम किया। उनमें से चिड़िया घर, लापतागंज, भाभी जी घर पर हैं आदि प्रमुख हैं। 

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें : https://chat.whatsapp.com/FUOBMq3TVcGIFiAqwM4C9N