logo

रामगढ़ : शौच के लिए गई नाबालिग फुआ-भतीजी के साथ दुष्कर्म, 2 आरोपी गिरफ्तार 

bacchii10.jpg

रामगढ़ः 

बरलंगा थाना क्षेत्र में दो नाबालिग लड़कियों के साथ दुष्कर्म की घटना सामने आयी है। जानकारी के मुताबिक 2 युवक ने पहले लड़कियों को अगवा किया, फिर दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई और दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों पीड़िता आपस में रिश्तेदार हैं। 


शौच के लिए गई थी
जानकारी के मुताबिक लड़कियां शौच के लिए गई थी। इस दौरान आरोपियों ने लड़की को अकेला देख अगवा किया और जंगल में ले गये। वहां  दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। लड़कियों को आरोपियों ने धमकाया भी कि किसी को इस बारे में बताया तो जान से मार दूंगा। पीड़िता अपने घर पहुंची तो परिजनों को पूरी बात बताई। परिजनों ने बरलंगा थाने में लिखित शिकायत की।


जेल भेजे गये दोनों 
रामगढ़ एसपी पीयूष पांडेय के निर्देश पर बरलंगा पुलिस ने तत्काल कार्रवाई शुरू की। आरोपी सचिन महतो और मुरैन महतो को गिरफ्तार किया। पोक्सो एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई। पीड़िताओं का रामगढ़ सदर अस्पताल में मेडिकल जांच कराया गया है। दोनों आरोपियों से पूछताछ करने के बाद जेल भेज दिया है।