हजारीबाग:
हजारीबाग के चरही में बीते 15 दिन पहले एक महिला से दुष्कर्म करने में अपराधी नाकाम रहे तो उसे जला दिया। उसका इलाज रांची रिम्स में चल रहा था। जहां आज पीड़िता की मौत हो गई। पिछले 15 दिनों से जिंदगी और मौत की जंग लड़ रही पीड़िता ने आज दम तोड़ दिया। पीड़िता की मौत के बाद परिजनों में काफी आक्रोशित है। वो राज्य सरकार एवं पुलिस प्रशासन से जल्द से जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं।

पति के भांजे और पड़ोसियों पर आरोप
पीड़िता के पिता ने बताया कि शनिवार (20 जनवरी) शाम को भी डॉक्टर ने जवाब दे दिया था। इसके बावजूद उन्हें उम्मीद थी कि शायद उनकी बेटी की जान बचाई। लेकिन आज (रविवार सुबह) उनकी वह उम्मीद भी टूट गई। उन्होंने बताया कि जब पीड़िता जिंदा थी तो उसने अपने बयान में कहा था कि उसके पति के भांजे और पड़ोसियों ने उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया था। उसे खटिया में बांधकर जिंदा जलाने की कोशिश की थी।

7 जनवरी को महिला को जलाया था
बता दें कि बीते 7 जनवरी को महिला से दुष्कर्म करने में अपराधी नाकाम रहे तो उसे जला दिया। इस घटना में महिला गंभीर रूप से झुलस गई है। महिला के हाथ,पैर के साथ शरीर के कई अंग जल गए है। जानकारी के अनुसार महिला 60-65 प्रतिशत तक जल गई है। महिला को आनन-फानन में हजारीबाग मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। जहां से स्थिति गंभीर होने पर उसे रिम्स रेफर कर दिया गया। जहां आज उसकी मौत हो गई।