logo

शर्मनाक : पलामू में मानसिक रूप से कमजोर लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म

rape_27.jpg

पलामू:
झारखंड के पलामू से मानवता को शर्मसार  करने वाला मामला सामने आया है। तहसील थानाक्षेत्र में एक मानसिक और शारीरिक रूप से कमजोर लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना हुई है। जब परिजनों ने इसका विरोध किया तो आरोपियों ने उनके साथ मारपीट की। इस घटना से इलाके में सनसनी मच गई है। दुष्कर्म का शिकार हुई पीड़िता को पिता को इलाज के लिए एमएमसीएच भर्ती करवाया है। पुलिस मामले की जानकारी पाकर घटनास्थल पर पहुंच गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। वहीं पीड़िता के बयान के बाद ही आगे कार्रवाई तेजी से होगी।