logo

नामांकन होगा, चार फरवरी को सरकारी कार्यालयों में शब-ए-बारात की छुट्टी

ab6.jpg

द फॉलोअप डेस्क

शब-ए-बारात के अवसर पर राज्य सरकार ने 4 फरवरी को छुट्टी घोषित की है। कार्यपालक आदेश के तहत घोषित इस छुट्टी के कारण राज्य सरकार के कार्यालय, सरकारी स्कूल और कॉलेज बंद रहेंगे। कार्मिक एवं प्रशासनिक सुधार विभाग ने इस आशय का आदेश जारी कर दिया है। हालांकि नगर निकाय चुनाव को लेकर संबंधित सरकारी कार्यालयों में आम दिनों की तरह नामांकन की प्रक्रिया जारी रहेगी। राज्य निर्वाचन आयोग के अनुसार एनआई एक्ट के तहत छुट्टी रहने पर नामांकन की प्रक्रिया बंद हो सकती थी। लेकिन कार्यपालक आदेश के तहत छुट्टी रहने पर नामांकन की प्रक्रिया बाधित नहीं होगी।

Tags - Jharkhand Shab-e-Barat February 4 holiday Government