द फॉलोअप डेस्क
भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी शेखर जमुआर अब गढ़वा के नए डीसी होंगे। खान एवं भूतत्व विभाग में संयुक्त सचिव के पद पर कार्यरत शेखर जमुआर को सरकार ने गढ़वा का डीसी बनाया है। मंगलवार को इस संबंध में कार्मिक, प्रशासनिक सुधार तथा राजभाषा विभाग ने अधिसूचना जारी कर दी है। वहीं, गढ़वा के डीसी रमेश घोलप को कार्मिक, प्रशासनिक सुधार तथा राजभाषा विभाग में योगदान देने का आदेश दिया गया है। इधर, स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग में कार्यरत आईएएस अभिजीत सिन्हा को दुमका का डीडीसी व जिला परिषद का मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी बनाया गया है। इसके अलावा दक्षिणी छोटानागपुर प्रमंडल रांची के प्रमंडलीय आयुक्त प्रवीण कुमार टोप्पो को अगले आदेश तक पलामू प्रमंडल का प्रमंडलीय आयुक्त का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। साथ ही मनरेगा आयुक्त राजेश्वरी बी को अपने कार्यों के अलावा झारखंड राज्य जलछाजन मियान का मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी का भी अतिरिक्त प्रभार मिला है।
