रांची:
दिशोम गुरु शिबू सोरेन (Shibu Soren) आज 79 साल के हो गए हैं। उन्होंने अपने परिवार और JMM के नेताओं के साथ केक काटकर अपना जन्मदिन मनाया। गुरु जी ने 79 पौंड का केक काटकर जन्मदिन भव्य तरीके से मनाया। 7 ढाक और 9 नगाड़ा के साथ गुरूजी से मिलने झामुमो रांची जिला की पूरी टीम पहुंची। पूरा दिन कार्यकर्ता नाचते रहे। केक काटने के दौरान पत्नी रूपी सोरेन, बेटा हेमंत सोरेन और बसंत सोरेन बहू कल्पना सोरेन और परिवार के अन्य लोग मौजूद थे। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के दोनों पुत्रों ने संयुक्त रूप से केक काटकर बाबा को खिलाया। इसके साथ ही झारखंड सरकार के पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री मिथिलेश ठाकुर,राज्यसभा सासंद महुआ माजी समेत पार्टी के अन्य कार्यकर्ता भी मौजूद रहें। मौजूद लोगों ने हप्पी बथर्ड बाबा कहकर जन्मदिन की बधाई दी। मुख्यमंत्री ने अपने पिता को पुष्पगुच्छ भेंट कर ईश्वर से उनके दीर्घायु और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की। बता दें कि दिशोम गुरु को जन्मदिन की बधाई देने के लिए सुबह से ही उनके आवास के बाहर लोगों की भीड़ लगी है। महिला खुशी में झूमती नजर आ रही है। लोग राज्य के अलग-अलग हिस्से से उन्हें जन्मदिन की बधाई देने पहुंचे हैं।
