रांची:
साहिबगंज जिले में अवैध खनन और टेंडर मैनेज करने के आरोपी विधायक प्रतिनिधि पंकज मिश्रा (pankaj Mishra) का इलाज अब CIP (सेंट्रल इंस्टीट्यूट आफ साइकियाट्री) में होगा। उन्हें आज रिम्स रांची से सीआईपी में शिफ्ट कर दिया गया है। सीआईपी के निदेशक डॉ.वासुदेव दास (Dr.Vasudev Das) ने कहा कि पंकज मिश्रा फिलहाल इमरजेंसी पर रहेंगे। प्रारंभिक जांच के बाद ही बताया जाएगा की उनका इलाज नशा मुक्ति केंद्र में होगा या नहीं। मालूम हो कि पंकज मिश्रा फोर्टविन नाम नशीली दवा लेने के आदी है। जिसकी वजह से उन्हें कई समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। खास करके उनके इलाज कर रहे डॉक्टरों को परेशानी हो रही है जिसके बाद मेडिकल बोर्ड ने यह निर्णय लिया है।
