logo

Ranchi : शिल्पी नेहा तिर्की ही होंगी मांडर उपचुनाव में कांग्रेस की प्रत्याशी, 2 जून को कर सकतीं हैं नामांकन

SHILPI.jpg

रांचीः
पूर्व विधायक बंधु तिर्की की बेटी शिल्पी नेहा तिर्की मांडर उपचुनाव में कांग्रेस की उम्मीदवार होंगी। कांग्रेस पार्टी ने अपने प्रत्याशी की घोषणा कर दी है। गौरतलब है कि आय से अधिक संपत्ति मामले में सजा होने के बाद बंधु तिर्की की विधायकी चली गई। इसी वजह से खाली हुई सीट पर उपचुनाव होना है। वहीं  बीजेपी डॉ. अरुण उरांव पर दांव लगा सकती है। गंगोत्री कुजूर का नाम भी चर्चा में है। बता दें कि यह सीट अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित है। 


6 जून तक नामांकन होना है
मांडर उपचुनाव के लिए 6 जून तक नामांकन होना है। शिल्पी नेहा तिर्की के बारे में खबर है कि वह 2 जून को नामांकन करेंगी। 7 जून 2022 को स्क्रूटनी की जायेगी। 9 जून 2022 तक अभ्यर्थी अपना नाम वापस ले सकेंगे। 23 जून 2022 को मतदान की तिथि है।

 

मतदान सुबह 7 बजे से 4 बजे तक होगा। 26 जून 2022 को मतगणना की जायेगी। 28 जून 2022 को निर्वाचन संपन्न हो जायेगा। आपको बता दें कि बंधु तिर्की की सदस्यता खत्म हो जाने के बाद इस सीट पर उपचुनाव कराया जा रहा है।