logo

धनबाद : शूटर अमन सिंह के भाई को भेजा गया जेल, गहनता से हो रही मामले की जांच

ajay_singh.jpg

धनबाद: 
धनबाद पुलिस ने गोविंदपुर सिटी फ्यूल्स में बारी करने वाले मामले में कार्रवाई करते हुए शूटर अमन सिंह के भाई अजय सिंह जेल भेज दिया है। अजय सिंह को यूपी के गाजीपुर से गिरफ्तार कर धनबाद लाया गया था। गोविंदपुर थाना में अजय से कड़ी पूछताछ की गई इसके बाद उसे जेल भेजा गया। अजय सिंह से पूछताछ में पुलिस को कई अहम जानकारी मिली है


रंगदारी के पैसों से कर रहा था ऐश 
सिंह के रंगदारी के पैसों से अजय सिंह ऐश कर रहा था। अमन सिंह की अवैध कमाई को उसके घरवालों तक अजय पहुंचा रहा था। अजय की गिरफ्तारी के बाद पुलिस ये पता लगाने में जुटी है कि अभी तक अमन सिंह के रंगदारी का कितना पैसा अजय और उसके परिवार के लोगों तक पहुंचा है। अजय सिंह पर अमन के गुर्गों को यूपी में शरण देने का भी आरोप है।


मामले की जांच हो रही 
धनबाद के कारोबारियों से रंगदारी मांगने में अजय की क्या भूमिका थी इसकी भी जांच चल रही है। बता दें कि धनबाद में अमन सिंह के नाम से लगातार व्यापारियों से रंगदारी की मांगी जा रही है।