logo

Jharkhand : आदमखोर तेंदुए को काबू करने के लिए चर्चित शूटर नवाब रफत अली बुधवार को पहुंचेगे गढ़वा

leopard1.jpg

गढ़वा:
पलामू डिवीजन जोन में तेंदुए का आतंक लगातार जारी है।गढ़वा जिले के रंका का और चिनिया क्षेत्र में उत्पात मचाने वाले आदमखोर तेंदुए को काबू करने के लिए हैदराबाद निवासी चर्चित शूटर नवाब रफत अली खान बुधवार को अपनी टीम के साथ गढ़वा पहुंच रहे हैं। दक्षिण वन क्षेत्र के वन प्रमंडल पदाधिकारी शशि कुमार ने इसकी पुष्टि की है। बता दें कि तेंदुआ लगातार बच्चों को अपना निशाना बना रहा है।


वन विभाग के सारे प्रयास विफल
तेंदुए को पकड़ने के लिए वन विभाग के सारे प्रयास विफल साबित हुए हैं। वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि अब इसे मारने के लिए हमने चर्चित सूटर नवाब रफत अली से संपर्क किया था। उन्होंने आने के लिए अपने सहमति दे दी है। वो बुधवार में यहां पहुंच जाएंगे। इलाके में तेंदुए के खिलाफ कार्रवाई के लिए ड्रोन का इस्तेमाल भी किया गया। कुछ दिनों पहले तेंदुए को आदमखोर घोषित करने की प्रक्रिया भी शुरू की गई है। आदमखोर घोषित होने के बाद वन विभाग तेंदुए को मारने का प्रयास करेगा। पलामू प्रखंड में तेंदुए ने अब तक 6 बच्चों की जान ले ली है। फिलहाल गढ़वा में तेंदुए के कारण लोगों में भय का माहौल बना हुआ है।


वन विभाग ने किया गाइडलाइन जारी
तेंदुए से बचाव के लिए वन विभाग द्वारा गढ़वा के इलाके में गाइडलाइन जारी किया गया है। वन विभाग के लोगों से अपील की है कि वह शाम के वक्त अकेले बाहर नहीं निकले। बल्कि झुंड में बाहर निकले। बच्चों को अकेले कहीं घूमने या खेलने नहीं जाने दें। घर और उसके आसपास के इलाके में झाड़ियों को साफ रखें और गंदगी नहीं रहने दें। विभाग ने लोगों से आग्रह किया है कि तेंदुआ पेड़ पर छिपा रहता है और वार करता है इसलिए अपने घर के अगल-बगल पेड़ों पर भी ध्यान रखें। तेंदुए को पकड़ने के लिए और ट्रैक करने के लिए 60 से अधिक ट्रैकिंग कैमरे लगाए गए हैं। जबकि आधा दर्जन से अधिक इलाकों में केज भी लगाया गया है।