रांची:
फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी का शौक रखने वालों लोगों के लिए सुनहरा अवसर है। झारखंड सरकार 15 दिसंबर से 15 जनवरी तक एक प्रतियोगिता का आयोजन करने जा रही है। इसमें कैमरे के लेंस और अपने विजन के जरिये झारखंड की परंपरा, कला, संस्कृति, प्राकृतिक सौंदर्य, धार्मिक स्थल, नृत्य और अन्य गतिविधियां को दिखाकर इच्छुक 57 लाख रूपये जीत सकते हैं। प्रतियोगिता से जुड़ी सारी जानकारी इच्छुक बेबसाइट www.tourism.jharkhand.gov.in जाकर ले सकते है। साथ ही यहां से पंजीकरण भी कर सकते हैं।

प्रथम स्थान के लिए 1 लाख रूपये
इस प्रतियोगिता में प्रथम स्थान के लिए 1 लाख रुपये, दूसरे स्थान के लिए 75 हजार और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले को 50 हजार रुपये पुरस्कार स्वरूप दिए जायेंगे। वहीं प्रत्येक श्रेणी में 20 हजार रुपये के समेकित पुरस्कार भी शामिल हैं। विजेताओं का चयन उनके सोशल मीडिया पोस्ट पर व्यूज लाइक के आधार पर किया जाएगा।

जानें प्रतियोगिता को जुड़ी सारी जानकारी
फोटो और वीडियो जमा करने का मानदंड एचडी फोटोग्राफ जेपीजी प्रारूप में न्यूनतम 10 एमबी से अधिकतम 50 एमबी तक होनी चाहिए। वहीं वीडियो कम से कम एक मिनट से अधिकतम दो मिनट 30 सेकेंड का होना चाहिए। वहीं रील या शॉर्ट वीडियो की अवधि 30 सेकेंड की होगी। प्रतिभागी एक या अधिकतम चार फोटोग्राफ अपलोड कर सकते हैं। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के लिए फोटोग्राफी के तहत धार्मिक पर्यटन स्थल, पर्व - त्यौहार, पारंपरिक मेले, प्राचीन स्थल और स्मारक, नृत्यकला, दर्शनीय सौंदर्य और परिदृश्य को शामिल किया गया है। वहीं वीडियोग्राफी श्रेणी में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म यूट्यूब के लिए भी उपरोक्त विषयों को समाहित किया गया है। रील और शॉर्ट वीडियो के लिए प्रतिभागी इन्हीं विषयों पर अपने हुनर का प्रदर्शन कर सकेंगे।