logo

श्रावणी मेला का हुआ उद्घाटन; दीपिका, सुदिव्य सोनू, संजय यादव, सुरेश पासवान रहे मौजूद

deepika_sonu_mela_saavan.jpg

द फॉलोअप डेस्क
देवभूमि देवघर में श्रावण मास के आरंभ पर आयोजित श्रावणी मेले के उद्घाटन समारोह में बुधवार को झारखंड सरकार की मंत्री दीपिका पांडेय सिंह शामिल हुईं। इस दौरान उन्होंने बाबा बैद्यनाथ की नगरी में उमड़ी अपार श्रद्धा, भक्ति और आध्यात्मिक ऊर्जा को अविस्मरणीय बताया।
उद्घाटन समारोह में झारखंड सरकार के मंत्री कुमार सुदिव्य कुमार, संजय प्रसाद यादव, पूर्व कृषि मंत्री और विधायक बादल पत्रलेख, सारठ विधायक उदय शंकर सिंह और देवघर विधायक सुरेश पासवान की भी उपस्थिति रही। दीपिका पांडेय ने कहा कि इन सभी जनप्रतिनिधियों की गरिमामयी मौजूदगी ने आयोजन को और भी विशेष बना दिया।
मंत्री दीपिका ने कहा कि श्रावण मास की इस पावन बेला में गूंजते जयकारे, शिवभक्तों की अटूट आस्था और बाबा भोलेनाथ की कृपा से मन पूरी तरह भक्ति में रम गया। उन्होंने बाबा बैद्यनाथ से प्रार्थना की कि झारखंड समृद्ध, शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण बना रहे। उन्होंने कहा कि बाबा भोलेनाथ से यही कामना है कि सभी के जीवन में शिव का प्रकाश फैले और कल्याण हो। ॐ नमः शिवाय। हर हर महादेव। 

 

Tags - latest jharkhand News Depika Pandey Singh latest News latest Shravani mela news Shravani mela Updates jharkhand Updates latest updates jharkhand Latest News Shravani mela News Shravani Mela Updates latest jharkhand Updates Jharkhand News jhark