द फॉलोअप डेस्क
भाजपा (BJP) ने झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार (Jharkhand Governor Santosh Gangwar) की बेटी श्रुति गंगवार (Shruti Gangwar) को उत्तर प्रदेश में होने वाले राज्यसभा चुनाव (Rajya Sabha Election) के लिए उम्मीदवार घोषित किया है। भाजपा ने सोमवार को 8 उम्मीदवारों की घोषणा की है। इस सूची में श्रुति गंगवार का भी नाम है। नाम की घोषणा होने के बाद श्रुति गंगवार ने कहा, "मैं अपने केंद्रीय लीडरशिप (Central Leadership), प्रधानमंत्री मोदी (Prime Minister Modi), हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष (National President), हमारे केंद्रीय संगठन सचिव बीएल संतोष (BL Santosh) और उत्तर प्रदेश की लीडरशिप (Uttar Pradesh Leadership), मुख्यमंत्री योगी जी का दिल से शुक्रिया अदा करती हूं। यह सिर्फ़ मुझे सौंपी गई एक बड़ी ज़िम्मेदारी नहीं है; यह सभी महिलाओं यानी पूरी 'नारी शक्ति' को दी गई ज़िम्मेदारी है।"

पीएम मोदी को आभार कहा
श्रुति ने आगे कहा, “मुझे इतनी अहम ज़िम्मेदारी सौंपना यह साबित करता है कि हमारी पार्टी और हमारे सम्मानित नेता जिनमें पीएम मोदी भी शामिल हैं, जो 'महिलाओं के नेतृत्व में विकास' और महिलाओं के नेतृत्व की बात करते हैं असल में अपनी बात पर अमल करते हैं। इस लिस्ट में दो महिलाओं के नाम शामिल करके, उन्होंने यह दिखाया है कि देश की तरक्की और देश को आगे ले जाने में महिलाओं की कितनी अहम भूमिका है।"
.jpeg)