द फॉलोअप डेस्क
बीसीसीएल के ब्लॉक-2 न्यू मधुबन वाशरी में देर रात एक बड़ा हादसा हुआ। रात लगभग 11:30 बजे साइलो प्लांट अचानक गिर पड़ा, जिसके कारण एक कर्मचारी उसकी चपेट में आकर ऊपर फंस गया। हादसे के बाद बचाव कार्य तेजी से जारी है। इस साइलो प्लांट की ऊंचाई 80 फीट थी और इसे करोड़ों की लागत से स्थापित किया गया था।
हादसे के बाद पूरे क्षेत्र में भारी हड़कंप मच गया। बीसीसीएल के अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचकर स्थिति की निगरानी कर रहे हैं। यह हादसा बाघमारा थाना क्षेत्र स्थित मधुबन कोल वाशरी में हुआ। बाघमारा के विधायक शत्रुघ्न महतो भी घटनास्थल पर पहुंचकर बचाव कार्य का जायजा ले रहे हैं। राहत और बचाव कार्य अभी भी जारी है, और इस पर विस्तृत जानकारी का इंतजार किया जा रहा है।
.jpeg)