logo

सिमडेगा में नवपत्रिका प्रवेश के साथ खुला पंडाल का पट, आस्था के रंग में रंगा माता का दरबार

sim_d_puja1.jpg

द फॉलोअप डेस्क 

चैत्र नवरात्र का आज महासप्तमी है, वहीं नवपत्रिका प्रवेश के साथ ही सभी दुर्गा पूजा पंडालो के पट भक्तों के लिए खोल दिये गये हैं। सिमडेगा में भी दो पंडालो में माता का दरबार सजा कर पूजा की जा रही है। इन दोनों पूजा पंडालो में माता रानी का भव्य दरबार सजाया गया है। आज चैती नवरात्र के महासप्तमी बेला में बेल वृक्ष से माता रानी का आवाहन कर उन्हे नवपत्रिका के रूप में पंडालों में स्थापित किया गया।

सिमडेगा के देवी गुडी दुर्गा पूजा समिति ने नवपत्रिका को पुरे गाजे बाजे के साथ शोभायात्रा के रूप में पुरे शहर का भ्रमण कराते हुए पूजा पंडाल तक लाया गया। जहां नवपत्रिका प्रवेश के बाद माता रानी के दरबार में पूजा अर्चन शुरू हुई और पंडालों के पट भक्तो के लिए खोल दिये गये। वहीं ठाकुर टोली आदर्श नगर में मंत्रोच्चार के साथ माता का आह्वान किया गया। वहीं आज से पुरे शहर का माहौल भक्तिमय हो गया।

Tags - Chaitra Navratri Mahasaptami Navpatrika Pravesh Durga Puja Pandals Mata Ka Darbar Simdega