अमन मिश्रा/ सिमडेगा
सिमडेगा जिले के गुमला रोड स्थित अघरमा के पास गुरुवार को एक भीषण सड़क हादसा हो गया। जानकारी के अनुसार, एक स्कॉर्पियो वाहन अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें कुल 9 लोग सवार थे। हादसे में 5 लोगों की मौत होने की सूचना है, जबकि 4 अन्य गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। घटना के बाद स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से सभी घायलों को तत्काल इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। दुर्घटना के बाद पूरे इलाके में शोक का माहौल है। पुलिस मृतकों और घायलों की पहचान करने में जुटी हुई है तथा दुर्घटना के कारणों की भी जांच की जा रही है। अधिकारियों के अनुसार मामले की विस्तृत जांच के बाद ही हादसे के कारणों का स्पष्ट पता चल सकेगा।
