logo

रांची में जोड़े जाएंगे यह 2 बड़े फ्लाइओवर, जाम की समस्या से मिलेगी निजात

kantatoli.jpg

द फॉलोअप डेस्कः
लंबे समय से राजधानी वासी सिरमटोली फ्लाइओवर और कांटाटोली फ्लाइओवर बनने का इंतजार कर रहे हैं। निर्माण कार्य भी धड़ल्ले से चल रहा है। बहुत संभावना है कि साल भर के अंदर रांची के लोगों को सौगात के रूप में 2 फ्लाईओवर मिल जाएंगे। इससे जाम से मुक्ति मिलेगी। अब खबर सामने आ रही है कि सिरमटोली फ्लाइओवर और कांटाटोली फ्लाइओवर आपस में जुड़ेंगे। पथ निर्माण विभाग ने दोनों को जोड़ने के लिए डिजाइन बना लिया है। अब उसी अनुसार डीपीआर भी बनाया जाएगा। सिरमटोली चौक के पास फ्लाइओवर से उतरने और चढ़ने दोनों के लिए रैंप बनेगा। फ्लाइओवर का एक रैंप रेलवे स्टेशन की ओर और दूसरा रैंप क्लब रोड की तरफ होगा। फ्लाइओवर से उतर कर इन मार्गों की तरफ जा पाएंगे। इन मार्गों से आने वाले वाहन भी फ्लाइओवर पर चढ़ सकेंगे।


मुख्यमंत्री ने जाम की समस्या से कराया था अवगत 
गौरतलब है कि कुछ दिनों पहले ही मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने फ्लाइओवर की स्थिति का निरिक्षण किया था। तब जाकर उन्होंने सिरमटोली के पास भविष्य में लगने वाले जाम को लेकर चिंता जाहिर की थी और अधिकारियों को कहा था कि दोनों फ्लाइओवर का निर्माण अभी हो रहा, इसलिए कोई ऐसा निर्णय लें कि भविष्य में जाम की समस्या उतपन्न ना हो। इसलिए पथ निर्माण विभाग अंडरपास बनाने और दोनों फ्लाइओवर को जोड़ने पर सोच विचार कर रहा था। आखिरकार तय हो गया कि दोनों फ्लाइओवर को आपस में जोड़ा जाए। सिरमटोली चौक के पास ही वाहनों के चढ़ने और उतरने की व्यवस्था हो, जिससे जाम नहीं लगेगा। अधिकारियों ने बताया कि इसके लिए सिरमटोली चौक के पास जमीन की जरूरत है। कितनी जमीन ली जाएगी। इसका सर्वे हो गया है। अब भू-अर्जन की दिशा में काम होगा। 

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें https://chat.whatsapp.com/EUEWO6nPYbgCd9cmfjHjxT