रांची:
IIM कैंपस में मंगलवार सुबह फंदे से शिवम पांडे का शव लटकता मिला। यह हत्या है या आत्महत्या इसकी गुत्थी सुझलाने में पुलिस लग गई है। अब इस मामले की जांच स्पेशल SIT की टीम करेंगी। इस जांच की पूरी मॉनिटरिंग ग्रामीण SP नौशाद आलम (Naushad Alam) खुद करेंगे। बता दें कि जब शिवम का शव बरामद किया गया था उस वक्त उसकी दोनों हाथ बंधे हुए थे।

ग्रामीण एसपी ने IIM हॉस्टल का किया मुआयना
इस मामले को लेकर मंगलवार शाम ग्रामीण एसपी नौशाद आलम खुद IIM के हॉस्टल पहुंचे। इस दौरान ग्रामीण एसपी ने पूरे कमरे का मुआयना किया जिसमें शिवम की लाश मिली थी। उन्होंने इस दौरान मैनेजमेंट के स्टूडेंट और उससे जुड़े लोगों से सभी बातों की जानकारी ली। घटनास्थल का जायजा लेने के बाद ग्रामीण एसपी ने परिजनों के बाद को ध्यान में रखते हुए एक एसआईटी टीम का गठन किया है। जिसका नेतृत्व डीएसपी प्रवीण करेंगे। वहीं चार तेजतर्रार इंस्पेक्टर को भी टीम में शामिल किया गया है। पुलिस ने पिछले 2 दिनों का सीसीटीवी फुटेज हॉस्पिटल से हासिल कर लिया है। फिलहाल पुलिस उसकी बारीकी से जांच कर रही है।

पिता ने दर्ज कराई प्राथमिकी
इस मामले में पिता अखिलेश्वर पांडे के बयान पर नगड़ी थाने में हत्या की प्राथमिकी दर्ज की गई है। पिता ने बताया कि शिवम उनका इकलौता पुत्र था। घर का निर्माण कराया जा रहा है। 15 जनवरी को शिवम से फोन पर उनकी घर के निर्माण से संबंधित बातचीत हुई थी। काफी देर तक शिवम का परिजनों से बात हुई थी। 16 जनवरी को कुछ सामान खरीदने के लिए वे बाजार गए थे। उन्होंने दोपहर में शिवम को वीडियो कॉल की ताकि वह सामान को पसंद कर ले। लेकिन उसने फोन नहीं उठाया। उन्होंने सवाल खड़ा किया है कि शिवम के शव के पास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला। उसके हाथ बांध हुए थे। ऐसे में क्या वह सुसाइड कर सकता था। उन्होंने पुलिस के समक्ष दावा किया है कि उनके पुत्र की हत्या कर शव को पंखे से लटका दिया गया है। उन्होंने आवेदन में पुलिस को यह भी जानकारी दी है कि जुलाई 2021 से वह आईआईएम में पढ़ाई कर रहा था। इधर, मंगलवार को रिम्स में पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव को परिजनों को सौंप दिया। परिजन शव लेकर वाराणसी के लिए रवाना हो गए।