logo

सीता सोरेन ने विधायक पद से भी दिया इस्तीफा

ेगूो22.jpg

द फॉलोअप डेस्कः 
सीता सोरेन ने विधायक पद से भी इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने विधानसभा स्पीकर रबींद्रनाथ महतो को पत्र के जरिए अवगत कराया है कि उन्होंने विभिन्न कारणों से पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। इसलिए वह अब जामा विधानसभा के विधायक पद से भी इस्तीफा दे रही हैं। बता दें कि कुछ देर पहले ही उन्होंने झारखंड मुक्ति मोर्चा से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने एक पत्र जरिए दिशोम गुरु शिबू सोरेन को अवगत कराया है कि वह अब पार्टी के साथ आगे नहीं चल सकती। क्योंकि वह और उनका परिवार उपेक्षा का शिकार हो रहा है। उनके ओर उनके परिवार के खिलाफ गहरी साजिश रची जा रही है। इसलिए अत्यंत दुखी मन से वह पार्टी से इस्तीफा दे रही हैं। 


बीजेपी ज्वाइन कर सकती हैं सीता 
सीता सोरेन ने झारखंड मुक्ति मोर्चा और विधायक दोनों जगहों से इस्तीफा दे दिया है। ऐसे में कयासों का दौर शुरू हो गया है कि उनका रुख अब किस ओर होगा। जहां तक जानकारी है उसके मुताबिक सीता सोरेन भारतीय जनता पार्टी ज्वाइन कर सकती हैं। हो सकता है एक से दो दिनों के अंदर ही वह बीजेपी ज्वाइन कर लें। हालांकि इस बारे में किसी तरह का कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है लेकिन जिस तरह से वह पार्टी से नाराज चल रही थीं वैसे में इसका पूरा अंदेशा है कि वह भाजपा ज्वाइन कर लें।


2009 के चुनाव में पहली बार बनी थीं विधायक
सीता सोरेन की एक पहचान ये भी है कि वह झामुमो प्रमुख शिबू सोरेन की बहू हैं। इसके अलावा दिवंगत दुर्गा सोरेन की पत्नी हैं। साल 2009 में, वह झारखंड के जामा निर्वाचन क्षेत्र से विधायक चुनी गईं। चुनाव में जीत के बाद उन्हें झारखंड मुक्ति मोर्चा के राष्ट्रीय महासचिव के रूप में नियुक्त किया गया था। साल 2014 में भी सीता सोरेन ने जामा क्षेत्र से झारखंड विधानसभा का चुनाव लड़ा था और जीत हासिल की थी। इसके बाद फिर से साल 2019 में उन्होंने जामा सीट से तीसरी बार विधायक का चुनाव जीता।