logo

बड़ी खबर : केंद्र सरकार ने सीता सोरेन को दी Z श्रेणी की सुरक्षा, 2 दिन पहले हुई हैं BJP में शामिल

sita_soren_22.jpg

द फॉलोअप डेस्क
 सीता सोरेन को Z सिक्योरिटी मिली है। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने उन्हें यह सुरक्षा मुहैया कराई है। गौरतलब है कि BJP में शामिल होने के 2 दिन बाद ही उन्हें यह सिक्योरिटी मुहैया कराई गई है। मंगलवार को सीता सोरेन दिल्ली स्थित बीजेपी कार्यलय में बीजेपी ज्वॉइन किया था। उससे पहले सुबह उन्होंने झारखंड मुक्ति मोर्चा में अपने सभी पदों से इस्तीफा दिया था। इस्तीफा उन्होंने मेल के जरिए अपने ससुर शिबू सोरेन को भेजा था। जिसमें उन्होंने अपना दर्द बयां किया है कि कैसे वह पार्टी में रहकर खुद को उपेक्षित महसूस कर रही थीं।

9 मार्च को कल्पना सोरेन को वाई सुरक्षा मिली थी

गौरतलब हो कि इससे पहले 9 मार्च को झारखंड के BJP प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी को जेड प्लस सुरक्षा दी गई थी। जबकि पूर्व सीएम हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन को वाई सुरक्षा मिली थी। बताया जा रहा कि राज्य पुलिस ने कुल 119 लोगों को लिस्ट में शामिल किया गया था। इसके अलावा राज्यपाल, मुख्यमंत्री, मंत्री, सांसद, विधायक व अन्य वीआइपी का भी नाम जोड़ा गया है। इस दौरान खास बात यह रही कि जमीन घोटाना मामले में आरोपी पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को भी लिस्ट में शामिल किया गया है। उन्हें भी जेड प्लस सुरक्षा दी गई है।

इन्हें मिली थी जेड प्लई सुरक्षा

मिली जानकारी के अनुसार, जेड प्लई सुरक्षा की पहले की लिस्ट में राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन, मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन, पूर्व मुख्यमंत्री सह केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, पूर्व मुख्यमंत्री सह विधायक बरहेट हेमंत सोरेन, पूर्व मुख्यमंत्री सह राज्यसभा सदस्य शिबू सोरेन, राज्यपाल ओडिशा रघुवर दास और बाबूलाल मरांडी  शामिल हैं।

जेड सिक्योरिटी

Z कैटेगरी स्तर की सुरक्षा में 22 सुरक्षाकर्मी शामिल होते हैं जिसमें नेशनल सिक्योरिटी गार्ड (NSG) के 4 या 5 कमांडर भी होते हैं। अतिरिक्त सुरक्षा दिल्ली पुलिस या सीआरपीएफ की ओर से मुहैया कराई जाती है। सुरक्षा में एक एस्कॉर्ट कार भी शामिल होती है। कमांडोज सब मशीनगन और आधुनिक संचार के साधनों से लैस रहते हैं। इसके अलावा इन्हें मार्शल ऑर्ट से प्रशिक्षित किया जाता है। इनके पास बगैर हथियार के लड़ने का भी अनुभव होता है।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक करें- https://chat.whatsapp.com/B5Ez1xqYOyL74JlHFO8Y86